होम / खास खबर / आतंकी हमले के पीड़ितों को ₹1 करोड़ की मदद देगा NSE, सीईओ आशीष चौहान ने किया ऐलान

आतंकी हमले के पीड़ितों को ₹1 करोड़ की मदद देगा NSE, सीईओ आशीष चौहान ने किया ऐलान

सीईओ आशीष चौहान ने हमले पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “हम 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर में हुए इस आतंकवादी हमले से बेहद दुखी हैं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।”

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख एक्सचेंज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. एनएसई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने गुरुवार को पहलगाम हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “इस कठिन समय में पीड़ितों के परिवार के साथ एकजुटता दिखाते हुए एनएसई ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने का वचन दिया है.” 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एनएसई चीफ आशीष कुमार चौहान ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हम 22 अप्रैल, 2025 को कश्मीर में हुए दुखद आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई.” बताते चलें कि मंगलवार को अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकवादियों ने सैलानियों का धर्म पूछकर उन्हें गोलियां मारी थीं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. सैलानियों पर हमला करने वाले आतंकियों का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान के साथ बताया जा रहा है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी मदद के लिए बढ़ाए हाथ

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने भी कल पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त इलाज की पेशकश की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुखिया अंबानी ने एक बयान में कहा कि सभी घायलों को मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन सर एचएन अस्पताल में मुफ्त इलाज की पेशकश की जाएगी.

पीएम मोदी ने दिया कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में सैलानियों पर हमला करने वाले आतंकियों और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. पहलगाम हमले के बाद से ही भारत में एक के बाद एक अहम मीटिंग हो रही हैं. भारत का रुख देखते हुए पाकिस्तान में भी माहौल काफी गर्म है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago