होम / खास खबर / बाजार में गिरावट से डरे म्‍यूचुअल फंड निवेशक, SIP 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा निवेश

बाजार में गिरावट से डरे म्‍यूचुअल फंड निवेशक, SIP 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा निवेश

शेयर बाजार में जारी गिरावट का असर म्‍यूचुअल फंड निवेशकों पर दिखने लगा है. जिसके चलते फरवरी 2025 महीने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इन्फ्लो करीब 26 फीसदी घटकर 29,303 करोड़ रुपये रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फरवरी महीने में भारतीय शेयर बाजारर में लगातार जारी गिरावट असर म्यूचुअल फंड निवेश पर पड़ा है. इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश फरवरी 2025 में घटकर 29303 करोड़ रहा है जो कि जनवरी 2025 में 39,687 करोड़ रुपये रहा था. यानी जनवरी के मुकाबले फरवरी महीने में 26 फीसदी इंफ्लो में कमी आई है. बाजार में गिरावट का असर म्यूयुअल फंड में एसआईपी के जरिए किए जाने वाले निवेश पर भी पड़ा है. फरवरी 2025 में एसआईपी निवेश तीन महीने के निचले लेवल पर जा फिसला है. 

एसआईपी निवेश में गिरावट 

एम्फी ने फरवरी महीने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश का डेटा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक एसआईपी निवेश तीन महीने के निचले लेवल 25999 करोड़ रुपये पर जा फिसला है जो जनवरी महीने में 26400 करोड़ रुपये रहा था. एसआईपी के जरिए घटता निवेश बाजार में गिरावट के चलते रिटेल निवेशकों में डर को दर्शा रहा है.फररी महीने में एसआईपी को बंद करने का चलन बढ़ा है. एसआईपी स्टॉपेज रेश्यो 122 फीसदी बढ़ा है जो जनवरी 2025 में 109 फीसदी रहा था. इससे साफ है कि निवेशक अपने एसआईपी को बंद कर रहे हैं. एम्फी के डेटा के मुताबिक फरवरी 2025 में 44.56 लाख नए एसआईपी अकाउंट खोले गए हैं और 54.70 एसआईपी अकाउंट्स को क्लोज किया गया है. 

इक्विटी इंफ्लो में आई गिरावट 

म्यूचुअल फंड में इक्विटी इंफ्लो घटकर 29303 करोड़ रुपये पर आ गया है जो जनवरी में 39,688 करोड़ रुपये रहा था. डेटा के मुताबिक फरवरी 2025 में स्मॉलकैप फंड कैटगरी में निवेश 34.9 फीसदी की गिरावट के साथ 3722.46 करोड़ रुपये रहा है तो मिडकैप फंड्स में इंफ्लो 3406.95 करोड़ रुपये रहा है. मिडकैप फंड्स में इंफ्लो में 33.8 फीसदी की कमी आई है. लार्ज-कैप फंड्स में इंफ्लो 6.4 फीसदी घटकर 2866 करोड़ रुपये पर आ गया है. फोकस्ड फंड में निवेश 64.4 फीसदी के उछाल के साथ 1287.22 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. 

सेक्टरोल या थीमैटिक फंड में नेट इंफ्लो गिरकर 5712 करोड़ रुपये पर आ गया है. इंडेक्स फंड्स में 4177 करोड़ रुपये का इंफ्लो आया है. एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ में 3846 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट आया है. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम 4 फीसदी घटकर 64.26 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो जनवरी में 66.98 लाख करोड़ रुपये रहा था. फरवरी में कुल 29 एनएफओ लॉन्च हुए जिसमें 4029 करोड़ रुपये जुटाये गए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago