होम / खास खबर / पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए मोदी सरकार ने लिए बड़े फैसले, जानिए क्या है इनके मायने?

पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए मोदी सरकार ने लिए बड़े फैसले, जानिए क्या है इनके मायने?

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है, जिसमें सिंधु जल संधि निलंबन, वीजा रद्दीकरण, व्यापारिक प्रतिबंध और कूटनीतिक निष्कासन शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए एक आतंकी हमले में 28 लोगों की जान गई थी. भारत ने इस कायराना हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान को मानते हुए अगले ही दिन यानी कि बुधवार को 5 बड़े फैसले लिए. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की बैठक में फैसला लिया गया कि 65 साल पुरानी सिधु जल संधि को अब रोक दिया जाएगा. साथ ही अटारी पोस्ट को भी बंद कर दिया गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सरकार के वो 5 फैसले क्या हैं औन इनके मायने क्या हैं...

1. पाकिस्तानियों का वीजा रद्द

भारत सरकार ने कूटनीतिक तरीके से पाकिस्तान के कमर को तोड़ने का फैसला लिया. भारत अब पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना चाहता है. पाकिस्तानियों को अब भारत का वीजा नहीं मिलेगा. पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SPES वीजा को रद्द माना जाएगा. SPES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं.

2. अटारी बॉर्डर की आवाजाही पर रोक 

भारत ने पाकिस्तान के साथ आवाजाही को बंद करने का फैसला लिया. भारत-पाकिस्तान के बीच स्थित अटारी बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा. जो लोग सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले वापस आ सकते हैं. अब दोनों के बीच सीमित आवाजाही पर ब्रेक लग गया.

3. पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान

अब पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हो जाएगा. इसे लेकर भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया. सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को अब पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी नहीं मिलेगा. भारत के इस फैसले से पाकिस्तान की बड़ी आबादी प्रभावित होगी.

4. पाकिस्तान हाई कमीशन बंद

भारत सरकार ने दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान हाई कमीशन को बंद करने का फैसला लिया. साथ ही पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े अधिकारी रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया गया है और उन्हें एक सप्ताह में भारत छोड़ना पड़ेगा.

5. इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग भी बंद

भारत अपने लोगों का वीजा वापस ले लेगा. इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग अब बंद किया जाएगा. इसे कूटनीतिक रिश्तों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. भारत सरकार ने पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर दिया. अब पाकिस्तान को अपने ही देश में बेनकाब हो जाएगा. मोदी सरकार के इन फैसलों से पाकिस्तान की सरकार और वहां के आतंकियों पर दबाव पड़ेगा, जिससे उन्हें अपने ही देश में गृह युद्ध की स्थिति झेलना पड़ सकती है. ऐसे में पाकिस्तान को हर हाल में भारत के सामने झुकना ही पड़ेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

1 week ago

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026


बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

12 minutes ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

23 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

22 hours ago