होम / खास खबर / जस्टिस सूर्य कांत बनेंगे भारत के 53वें चीफ जस्टिस, CJI गवई ने की सिफारिश

जस्टिस सूर्य कांत बनेंगे भारत के 53वें चीफ जस्टिस, CJI गवई ने की सिफारिश

जस्टिस सूर्य कांत का भारत के 53वें चीफ जस्टिस के रूप में पदभार संभालना भारतीय न्यायपालिका के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. अपने प्रगतिशील फैसलों, संवेदनशील दृष्टिकोण और न्यायिक निष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले जस्टिस सूर्यकांत से न्याय प्रणाली में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्य कांत जल्द ही देश के नए प्रधान न्यायाधीश (CJI) बनने जा रहे हैं. मौजूदा चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश की है. अगर सब कुछ तय प्रक्रिया के अनुसार हुआ, तो जस्टिस सूर्य कांत 24 नवंबर को भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में शपथ लेंगे. वर्तमान CJI गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे.

CJI की नियुक्ति की परंपरा और प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति, ट्रांसफर और प्रमोशन की प्रक्रिया ज्ञापन (MoP) के तहत होती है. इस प्रक्रिया के अनुसार, भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद पर शीर्ष अदालत के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को नियुक्त किया जाता है, जिन्हें इस पद के लिए उपयुक्त माना जाता है. केंद्रीय कानून मंत्री, निवर्तमान CJI से उनके उत्तराधिकारी की सिफारिश प्राप्त करते हैं. परंपरागत रूप से यह पत्र मौजूदा CJI की सेवानिवृत्ति से एक माह पहले भेजा जाता है. जस्टिस गवई ने भी इसी परंपरा का पालन करते हुए जस्टिस सूर्यकांत के नाम की अनुशंसा की है.

जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल और अनुभव

जस्टिस सूर्य कांत 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में प्रमोट हुए थे. उनका कार्यकाल एक वर्ष दो महीने से अधिक का रहेगा और वे 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे. सुप्रीम कोर्ट के जजों की रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष निर्धारित है. दो दशकों से अधिक के न्यायिक अनुभव के साथ जस्टिस सूर्यकांत देश के शीर्ष संवैधानिक पद को संभालेंगे.

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत?

जस्टिस सूर्य कांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से की और धीरे-धीरे न्यायिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. सुप्रीम कोर्ट में आने के बाद उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका निभाई जिनमें अनुच्छेद 370, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और लैंगिक समानता से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं.

राजद्रोह कानून पर ऐतिहासिक निर्णय

जस्टिस सूर्य कांत उस संवैधानिक पीठ के सदस्य रहे, जिसने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून (Sedition Law) पर रोक लगाई थी. उन्होंने निर्देश दिया था कि सरकार की समीक्षा पूरी होने तक इस कानून के तहत कोई नई FIR दर्ज न की जाए. यह फैसला भारतीय लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दिशा में एक मील का पत्थर माना गया.

महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप और सुधार

चुनावी पारदर्शिता पर दिए गए एक आदेश में जस्टिस सूर्य कांत ने निर्वाचन आयोग को बिहार में विशेष मतदाता सूची संशोधन (SIR) के बाद हटाए गए 65 लाख नामों का विवरण देने का निर्देश दिया था. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन सहित बार संस्थाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का सुझाव भी दिया.

जस्टिस सूर्य कांत उस पीठ का हिस्सा थे जिसने वन रैंक-वन पेंशन (OROP) योजना को संवैधानिक रूप से वैध ठहराया. साथ ही वे महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन में समान अवसर देने से जुड़ी याचिकाओं पर भी सुनवाई करते रहे.

प्रमुख मामलों में भागीदारी

1. जस्टिस सूर्य कांत सात जजों की उस पीठ में शामिल थे जिसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के अल्पसंख्यक दर्जे से संबंधित 1967 के फैसले को खारिज किया था, जिससे संस्थान के दर्जे पर पुनर्विचार का रास्ता खुला.

2. वे पेगासस स्पाइवेयर मामले की सुनवाई करने वाली पीठ का भी हिस्सा थे, जिसने गैरकानूनी निगरानी के आरोपों की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की समिति गठित की थी.

3. इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2022 की पंजाब यात्रा में सुरक्षा उल्लंघन की जांच के लिए पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया था.

न्यायपालिका के लिए नई दिशा

जस्टिस सूर्य कांत का कार्यकाल ऐसे समय में शुरू होगा जब न्यायपालिका पर पारदर्शिता, तकनीकी सुधार और न्यायिक जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज है. न्यायिक सुधारों में उनकी रूचि और संवेदनशील दृष्टिकोण यह संकेत देता है कि उनके नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट सामाजिक न्याय और संवैधानिक संतुलन की दिशा में नए आयाम स्थापित कर सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago