होम / खास खबर / अपनी मां के लिए यह काम करने जा रही हैं ईशा अंबानी, इस दिन होगी शुरुआत 

अपनी मां के लिए यह काम करने जा रही हैं ईशा अंबानी, इस दिन होगी शुरुआत 

ईशा अंबानी का कहना है कि उनकी मां ने हमेशा एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का सपना देखा है, जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक सोच वाले इकट्ठा हो सकें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) मुंबई में एक मल्टी-कल्चरल सेंटर खोलने जा रही है, जिसका नाम नीता अंबानी के नाम पर रखा जाएगा. RRVL की डायरेक्टर ईशा अंबानी के अनुसार, यह सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोला जाएगा और इसका नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) होगा. यह सांस्कृतिक केंद्र कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा.

ऐसा होगा ये सेंटर
मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इस कल्चरल सेंटर को बनाया जाएगा. यहां एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुअल आर्ट्स का प्रदर्शन होगा. परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब जैसे बेहतरीन थिएटर बनाए जाएंगे. इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. ‘द ग्रैंड थिएटर’ में दो हजार दर्शक एक साथ बैठकर कार्यक्रम का लुत्फ़ उठा सकेंगे. इसके अलावा, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा.

मार्च में लॉन्चिंग 
31 मार्च 2023 को NMACC दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा. इस मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. ईशा अंबानी का कहना है कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र सिर्फ एक सेंटर मात्र नहीं है. ये कला, संस्कृति और भारत के लिए उनकी मां के जुनून की परिणति है. उन्होंने हमेशा एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का सपना देखा है, जहां दर्शक, कलाकार और रचनात्मक सोच वाले इकट्ठा हो सकें. NMACC के लिए उनका विजन भारत की खूबियों को दुनिया के सामने पेश करना और दुनिया को भारत के नजदीक लाना है.

ऐसी है लाइफस्टाइल
नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी का बिजनेस में भी हाथ बंटाती हैं. हालांकि, वह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नीता अंबानी जो पानी पीती हैं, उसकी कीमत करीब 60 हजार डॉलर है. वह ख़ुद को हेल्दी रखने के लिए Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani की बोतल से पानी पीती हैं. 2010 में इस कंपनी का नाम ‘गिनीज़ बुक्स’ में सबसे महंगी पानी की बोतल के रूप में दर्ज किया गया था. बोतल में मिलने वाला पानी फ्रांस या फ़िजी का होता है. कहा जाता है कि इस पानी में 5 ग्राम सोने की भस्म मिलाई जाती है, जो शरीर के लिये बेहद फायदेमंद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

7 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

14 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

8 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

12 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

12 hours ago