होम / खास खबर / अमेरिकी शुल्कों से जूझ रहे भारतीय निर्यातक, ठोस कदम न उठाने पर वैश्विक प्रतिस्पर्धा खोने का खतरा: GTRI

अमेरिकी शुल्कों से जूझ रहे भारतीय निर्यातक, ठोस कदम न उठाने पर वैश्विक प्रतिस्पर्धा खोने का खतरा: GTRI

जीटीआरआई की रिपोर्ट में कहा गया– शुल्क 3% से बढ़कर 50% तक, जबकि ब्राज़ील ने तुरंत 5.6 अरब डॉलर का राहत पैकेज दिया

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के ऊँचे शुल्कों से भारतीय निर्यातक मुश्किल में हैं और एक अग्रणी व्यापार नीति थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि सरकार की चुप्पी और देरी से भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा कमजोर हो सकती है. ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी शुल्क भारतीय वस्तुओं पर पिछले एक साल में 3 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत तक पहुँच गए हैं. समूह ने कहा कि भारत को तत्काल निलंबित सहायता योजनाओं को बहाल करना चाहिए और लंबित व्यापार सुविधा उपायों को लागू करना चाहिए ताकि निर्यातकों को स्थायी नुकसान से बचाया जा सके.

रिपोर्ट ने भारत और ब्राज़ील की तुलना करते हुए कहा कि दोनों पर 1 अगस्त 2025 से समान शुल्क लगाए गए थे. लेकिन ब्राज़ील ने तुरंत 46,600 करोड़ रुपये (5.6 अरब डॉलर) का राहत पैकेज घोषित किया. कर प्रोत्साहन बढ़ाए. कृषि निर्यात नए बाज़ारों की ओर मोड़े और डब्ल्यूटीओ में कानूनी लड़ाई शुरू की. इसके उलट भारत ने अब तक कोई औपचारिक कदम नहीं उठाया.

जीटीआरआई ने कहा, “ब्राज़ील के विपरीत, भारत के निर्यातक बिना किसी राहत के फंसे हुए हैं. देर से कार्रवाई करने से शुल्क का झटका घरेलू नीति की उपेक्षा के साथ और गंभीर हो जाएगा.”

ठप पड़ी योजनाओं को फिर से शुरू करने की मांग
रिपोर्ट में कहा गया कि सबसे अहम है मार्केट एक्सेस इनिशिएटिव (MAI) और इंटरेस्ट इक्वलाइजेशन स्कीम (IES) की बहाली. दोनों योजनाएँ मौजूदा वित्त वर्ष में निलंबित कर दी गई हैं. जिससे विशेषकर एमएसएमई निर्यातकों को नुकसान हो रहा है.

एमएआई, जो भारतीय कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों में भागीदारी के लिए धन उपलब्ध कराती थी, को इस साल कोई आवंटन नहीं मिला. निर्यातकों ने अप्रैल-अगस्त के बीच अहम अवसर खो दिए. जीटीआरआई ने कहा कि इस योजना का बजट 250 करोड़ से बढ़ाकर 2,500 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया जाए और फंड एक साल पहले जारी किए जाएँ.

आईईएस, जो निर्यातकों के लिए 5-7 प्रतिशत तक उधारी लागत घटाती थी, अप्रैल 2025 से निलंबित है. इससे वस्त्र, चमड़ा, हस्तशिल्प और इंजीनियरिंग जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को भारी लागत का सामना करना पड़ रहा है. रिपोर्ट ने 15,000 करोड़ रुपये सालाना बजट और पाँच साल की गारंटी के साथ योजना को फिर से शुरू करने की सिफारिश की.

अधूरी घोषणाएँ और अटकी परियोजनाएँ
जीटीआरआई ने कहा कि कई बड़े उपाय कागज़ों तक ही सीमित हैं. 2025-26 के बजट में घोषित 2,250 करोड़ रुपये वाली एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (EPM) अभी तक शुरू नहीं हुई है. भारत ट्रेड नेट नामक डिजिटल सिंगल विंडो भी अटकी हुई है. जिससे निर्यातकों को अब भी 30 से ज्यादा दस्तावेजों से जूझना पड़ता है.

ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट हब्स, जिनका ऐलान 2023 में हुआ था, भी धरातल पर नहीं आ सके. जीटीआरआई का अनुमान है कि इन्हें चालू करने से सालाना 10-15 अरब डॉलर का अतिरिक्त निर्यात संभव है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago