होम / खास खबर / इन YouTube चैनलों पर सरकार ने की कार्रवाई, जानें क्या रही वजह

इन YouTube चैनलों पर सरकार ने की कार्रवाई, जानें क्या रही वजह

खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को 10 चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गलत जानकारी और नफरत फैलाने वाले अक्सर अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई करती रहती हैं. एक बार फिर सरकार ने देश के खिलाफ जहर उगलने वाले कुछ यूट्यूब चैनल्स पर कार्रवाई की है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन यूट्यूब चैनल्स को सस्पेंड कर दिया है. गौरतलब है कि अगस्त में भी एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल सहित 8 चैनल्स को प्रतिबंधित किया गया था.

10 चैनल निशाने पर
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को 10 चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई की है. आरोप है कि इन वीडियोज में गलत, फर्जी और देशविरोधी बातें कही गई हैं.

एक करोड़ से ज्यादा व्यूज
ब्लॉक किए गए वीडियोज को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया है. बता दें कि मंत्रालय ऐसी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल्स, फेसबुक अकाउंट्स, व्हाट्सएप ग्रुप की सख्त निगरानी करा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को देश के खिलाफ जहर उगलने वाले, भ्रामक खबरों के माध्यम से मित्र देशों के साथ संबंध खराब करने का प्रयास करने के लिए सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में चैनलों पर कार्रवाई पहले भी की गई है और आगे भी की जाएगी.

क्या कर रहे थे चैनल?
जानकारी के अनुसार, सरकार के निशाने पर आए यूट्यूब चैनल्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए मॉर्फ्ड तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल किए. इसके साथ ही झूठे दावों में कहा गया है कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकारों को छीन लिया है. इतना ही नहीं इन चैनलों ने धार्मिक समुदायों के खिलाफ हिंसक धमकियां, गृह युद्ध की धमकी, अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रचार आदि काम भी किए. बता दें कि पिछले कुछ समय से यूट्यूब पर चैनल बनाने के ट्रेंड में काफी तेजी आई है. इसकी एक वजह ये भी है कि अगर यूट्यूब चैनल मॉनिटाइज़ हो जाता है तो कमाई भी शुरू हो जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

8 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

19 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

19 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

23 hours ago