होम / खास खबर / दिल्ली में हाई अलर्ट, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद और कड़ी की गई सुरक्षा

दिल्ली में हाई अलर्ट, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद और कड़ी की गई सुरक्षा

पुलिस ने मकान मालिकों और होटल मालिकों को किराएदारों और मेहमानों का उचित सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की संभावना को देखते हुए भारत ने ज़मीन, हवा और समुद्र में अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है. मल्टीलेवल एयर डिफेंस नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है. अरब सागर में कई अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत तैनात हैं. इसके साथ ही सीमा पर पैदल सेना की टुकड़ियाँ किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी में हाई लेवल सुरक्षा अलर्ट जारी किया है.

प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी

दिल्ली पुलिस ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. खासकर सभी भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इंडिया गेट पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए लाइट स्ट्राइक वाहनों में पैरा कमांडो तैनात किए गए हैं. ऊंची इमारतों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
प्रमुख बाजारों में दुकानें खोलने से पहले बम निरोधक दस्तों द्वारा सघन जांच की जा रही है. सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए बाजारों में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है.

जांच के लिए विशेष टीमें बनाई गई

सार्वजनिक स्थानों के अलावा गेस्ट हाउस, होटल, सेकेंड हैंड कार डीलर और अन्य संभावित आसान लक्ष्यों की जांच के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने सत्यापन अभियान फिर से शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. पुलिस ने रात में गश्त खास तौर पर बढ़ा दी गई है. पुलिस गलत सूचनाओं के प्रसार पर नजर रखने और उन्हें फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है.

पुलिस ने लोगों को दिए ये निर्देश

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मकान मालिकों और होटल मालिकों को किराएदारों और मेहमानों का उचित सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध दिखाई देता है, तो वे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें. दिल्ली पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय भी मजबूत किया है और सीसीटीवी निगरानी और मोबाइल गश्त के जरिए संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रख रही है. शहर भर में विभिन्न प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago