होम / खास खबर / EV चलाने वालों की परेशानी कम करेगी दिल्ली सरकार, ये है पूरा प्लान

EV चलाने वालों की परेशानी कम करेगी दिल्ली सरकार, ये है पूरा प्लान

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को रीचार्ज करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके तहत 2024 तक राजधानी में हर 15वें इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध कराया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के चलते देश में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की मांग बढ़ती जा रही है. इस डिमांड को पूरा करने के लिए टाटा सहित कई कंपनियों ने EV पर फोकस शुरू कर दिया है. हर थोड़े वक्त में किसी न किसी इलेक्ट्रिक कार की घोषणा हो जाती है. हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों की सबसे बड़ी समस्या है, चार्जिंग स्टेशनों का अभाव. राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर इस दिशा में काम ज़रूर कर ही हैं, पर उसकी रफ्तार EV की डिमांड के मुकाबले काफी कम है. लेकिन यदि आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.

देश में कितने EV हैं?         
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को रीचार्ज करने के लिए 18000 पब्लिक और सेमी पब्लिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट्स और बैट्री स्वैपिंग स्टेशन बनाने की तैयारी है. रिपोर्ट में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि देश में फिलहाल 13 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं, ये संख्या अगले कुछ वर्षों 3 करोड़ के पार पहुंच सकती है. इस लिहाज से देखें तो राज्य सरकारों को अपने काम की रफ़्तार बढ़ानी पड़ेगी.

2024 की है डेडलाइन
रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को रीचार्ज करने के लिए एक्शन प्लान जारी किया है. इसके तहत 2024 तक राजधानी में हर 15वें इलेक्ट्रिक वाहन को चार्जिंग प्वाइंट्स उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए अगले दो साल के अंदर 18,000 पब्लिक और सेमी पब्लिक चार्जिंग प्वाइंट्स और बैट्री स्वैप करने के लिए स्टेशन बनाने की योजना है. बता दें कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को स्वच्छ रखने के इरादे से 2020 में सबसे पहले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पॉलिसी जारी की थी. राजधानी में कई जगहों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन हैं और 14 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago