होम / खास खबर / कंपनी सचिव कॉर्पोरेट पारदर्शिता और सुशासन का आधार स्तंभ : राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद

कंपनी सचिव कॉर्पोरेट पारदर्शिता और सुशासन का आधार स्तंभ : राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद

गुवाहाटी में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा प्रैक्टिस करने वाले कंपनी सचिवों के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

असम की राजधानी गुवाहाटी में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा प्रैक्टिस करने वाले कंपनी सचिवों के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ. इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया. सम्मेलन का मुख्य विषय डायनामिक रेगुलेटरी लैंडस्केप: CS@Excelling Strategies" था. इस मौके पर सम्मेलन में ICSI ने सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (SEPC) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए.  

कॉर्पोरेट गवर्नेंस में सीएस की भूमिका अहम

राज्यपाल आचार्य ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कंपनी सचिवों को कॉर्पोरेट पारदर्शिता और सुशासन का आधार स्तंभ बताया. उन्होंने कहा, “कंपनी सचिवों की सूक्ष्म जांच और सटीक रिपोर्टिंग यह सुनिश्चित करती है कि कंपनियां कानून की भावना के अनुरूप कार्य करें. आज के समय में उनकी भूमिका रणनीतिक, विश्लेषणात्मक और अत्यंत मूल्यवर्धक बन गई है.” उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यह सम्मेलन प्रतिभागियों के ज्ञान व कौशल को सुदृढ़ करने और व्यावहारिक मूल्य सृजन में सहयोग देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है.

सम्मेलन की थीम और उद्देश्य

ICSI के प्रेसिडेंट सीएस धनंजय शुक्ला ने सम्मेलन की थीम को विस्तार से समझाते हुए कहा कि “कंपनी सचिव कॉर्पोरेट शासन के रक्षक, सचिवीय ऑडिट के विशेषज्ञ और नैतिक व्यापार व्यवहार के संवाहक हैं. उनका योगदान पारदर्शिता और जवाबदेही की संस्कृति को विकसित करता है.” उन्होंने ICSI की क्षमता निर्माण पहलों और देशभर में प्रैक्टिसिंग सीएस को समर्थन देने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी.

विषयगत सत्रों के माध्यम से गहन संवाद

सम्मेलन के दौरान सचिवीय ऑडिट और वार्षिक सचिवीय अनुपालन रिपोर्ट, कराधान व्यवस्था के अंतर्गत नए अवसर, वैकल्पिक विवाद समाधान, विविध अवसरों की खोज: नए क्षितिज जैसे विभिन्न प्रमुख विषयों पर संवाद व चर्चा के लिए सत्र आयोजित किए गए. ये सत्र उद्योग व नियामक क्षेत्रों के विशेषज्ञों के विचारों का आदान-प्रदान करने और क्षेत्रीय व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु मंच प्रदान कर रहे हैं.

इस सम्मेलन में ICSI के उपाध्यक्ष सीएस पवन जी चांडक, ICSI के सेक्रेटरी सीएस आशीष मोहन, पीसीएस समिति के चेयरमैन सीएस प्रवीण सोनी, कार्यक्रम निदेशक सीएस संदीप केजरीवाल, सीएस रुपांजना दे, सीएस अनुज सारस्वत (ईआईआरसी चेयरमैन) और गुवाहाटी चैप्टर चेयरमैन सीएस लोहित बगारिया ने भी शिरकत की.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago