होम / खास खबर / नारायण मूर्ति के बयान पर CEO राधिका गुप्‍ता ने बताई महिलाओं की बात, मिली वाहवाही 

नारायण मूर्ति के बयान पर CEO राधिका गुप्‍ता ने बताई महिलाओं की बात, मिली वाहवाही 

कुछ दिन पहले नारायण मूर्ति ने एक टॉक शो के दौरान कहा था कि हमें दुनिया की नंबर वन इकोनॉमी बनना है तो हमारे युवाओं को 12 घंटे से ज्‍यादा काम करने की जरूरत है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ दिन पहले इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के युवाओं को 70 घंटे काम करने की नसीहत देने के बाद अब इस पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. इस पर सबसे पहली प्रतिक्रिया एडेलवाइज की सीईओ राधिका गुप्‍ता ने दी है. उन्‍होंने देशभर की महिलाओं के बारे में अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे देश की सैकड़ों महिलाएं ऑफिस और घर में देश और अपने बच्‍चों की परवरिश के लिए एक हफ्ते में 70 घंटे से भी ज्‍यादा काम करती हैं. वो भी बिना किसी ओवरटाइम के. एक्‍स पर दी गई उनकी इस प्रतिक्रिया को कई महिलाओं के साथ पुरुषों का भी साथ मिला है. 

क्‍या बोलीं राधिका गुप्‍ता? 
एडेलवाइज की सीईओ राधिका गुप्‍ता ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (ये पहले ट्विटर था) पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ’ कार्यालयों और घरों के बीच, कई भारतीय महिलाएं भारत (अपने काम के माध्यम से) और भारतीयों की अगली पीढ़ी (हमारे बच्चों) के निर्माण के लिए सत्तर घंटे से अधिक काम कर रही हैं. वर्षों और दशकों तक मुस्कुराहट के साथ, और ओवरटाइम की मांग के बिना.
मजे की बात यह है कि ट्विटर पर किसी ने भी हमारे बारे में बहस नहीं की ’.

लोगों ने क्‍या दी प्रतिक्रिया? 
उनकी इस बात पर उन्‍हें सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही मिल रही है. ज्‍यादातर जहां महिलाओं के इस समर्पण को स्‍वीकार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ महिलाएं इसे गर्व की बात न कहकर शर्म की बात कह रही हैं. 
राधिका गुप्‍ता की इस बात पर हरिप्रकाश अग्रवाल, आर्या अरोड़ा और वनामल्‍ली नाम की महिलाएं उनकी बात पर सहमति जता रही हैं. जबकि अरानी दास नाम की एक महिला कहती हैं कि 
'एक समाज के तौर पर यह गर्व करने की नहीं, बल्कि शर्मिंदा होने की बात है. गृहकार्य की एकतरफा जिम्मेदारी हमारी महिलाओं को सामूहिक रूप से कार्यबल में शामिल होने से रोकती है (हमारे यहां महिलाओं की भागीदारी पाकिस्तान या बांग्लादेश से भी बदतर है!!) '

क्‍या बोले थे नारायण मूर्ति? 
कुछ दिन पहले इंफोसिस के सीएफओ मोहनदास पाई के साथ फाउंडर नारायण मूर्ति ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि हमारे देश में युवाओं की प्रोडक्टिविटी काफी कम है. उन्‍होंने कहा था कि अगर हमें दुनिया की नंबर वन इकोनॉमी बनना है तो हमारे देश के युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की जरूरत है. उन्‍होंने कहा था कि हमें भी ठीक उसी तरह काम करने कही जरूरत है जैसे जापान और जर्मनी के युवाओं ने हर दिन 12 घंटे से भी ज्‍यादा काम किया था. राधिका गुप्‍ता ने उन्‍हीं के बयान पर अपनी बात कही.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

51 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago