होम / खास खबर / भारतीय सेना और वायुसेना का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक

भारतीय सेना और वायुसेना का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक

इन स्ट्राइक्स में जिन ठिकानों को टारगेट किया गया, वे भारत में हुई हालिया आतंकी गतिविधियों से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे. यह ऑपरेशन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) और पाकिस्तान के भीतर किए गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले पर कार्रवाई करते हुए भारत ने बुधवार की रात ऑपरेशन सिंदुर शुरू किया है. भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकवादी ढांचे पर एयर स्ट्राइक किया है. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन ठिकानों से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई  गई थी.

9 आतंकी ठिकानों पर हमला

भारत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने “ऑपरेशन सिंदूर” नामक सैन्य अभियान शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. मंत्रालय के मुताबिक, इन ठिकानों से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था.

पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं

मंत्रालय ने कहा कि इस कार्रवाई को बेहद सोच-समझकर, सीमित और गैर-उकसाऊ तरीके से अंजाम दिया गया है. खास बात यह रही कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्य का चयन और हमला इस तरह से किया कि टकराव की स्थिति न बने, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश जरूर जाए.

पहलगाम का लिया बदला!

यह कार्रवाई हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम इलाके में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में की गई है, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और 1 नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी. ऑपरेशन की जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि इस पर और विस्तार से जानकारी एक प्रेस ब्रीफिंग में दी जाएगी. 

इस बीच भारतीय सेना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “न्याय मिल गया. जय हिंद!” साथ ही सेना ने पहले किए एक पोस्ट में यह भी कहा था, “प्रहाराय सन्नहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः,” यानी हम हमला करने को तैयार हैं और जीतने के लिए प्रशिक्षित हैं.

पाकिस्तान ने की हमले की पुष्टि

वहीं पाकिस्तान की सेना ने भी इस हमले की पुष्टि की है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारतीय मिसाइल हमले पाकिस्तान के अंदर तीन जगहों — मुज़फ़्फराबाद, कोटली और बहावलपुर के अहमद ईस्ट क्षेत्र में किए गए. उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने यह हमले भारत की सीमा के अंदर से किए और किसी भी भारतीय विमान ने पाकिस्तान की हवाई सीमा में प्रवेश नहीं किया. पाकिस्तान की वायुसेना ने हमले के तुरंत बाद अपने फाइटर जेट्स को हवा में भेज दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago