होम / खास खबर / पाकिस्तान पर एक और एक्शन, PAK फिल्में, वेब सीरीज और गानों पर बैन लगाया

पाकिस्तान पर एक और एक्शन, PAK फिल्में, वेब सीरीज और गानों पर बैन लगाया

भारत ने पाकिस्तान में बने किसी भी तरह के कंटेंट पर बैन लगा दिया है. एक एडवाइजरी जारी कर बताया गया है कि ओटीटी या किसी और जगह वहां बनी कोई भी चीज नहीं दिखाई जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 8 मई को एक एडवाइजरी जारी कर ओटीटी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज से पाकिस्तान के हर तरह के कंटेंट को बंद करने के लिए कहा है. इस कंटेंट में पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्में, गाने और पॉडकास्ट के अलावा अन्य स्ट्रीमिंग सामग्री शामिल है. भले ही वो सब्सक्रिप्शन मॉडल या किसी और तरह से दिखाया जा रहा हो.

मंत्रालय की एडवाइजरी में क्या?

मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है, “राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और बिचौलियों को ये सलाह दी जाती है कि वो पाकिस्तान में बनी वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट, जो सब्सक्रिप्शन या किसी और तरह से मौजूद हैं, उन पर तुरंत रोक लगा दें.”

पहलगाम हमले का जिक्र

एडवाइजरी में सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया है. इसमें कहा गया है कि भारत में हुए कई आतंकी हमलों में पाकिस्तान की सरकार और गैर सरकारी तत्वों के हाथ होने के लिंक मिले हैं. हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया जिसमें कई एक नेपाली नागरिक समेत कई भारतीय की हत्या कर दी गई. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए.

भारत ने आतंकी ठिकानों पर किए हमले

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की रात को पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी. इस हमले में वहां करीब 100 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है. पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. वहीं भारत ने पाकिस्तान के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago