होम / बिजनेस / दिवाली से पहले स्पाइसजेट को मिली खुशी, अब खुलकर पंख फैला सकेगी कंपनी 

दिवाली से पहले स्पाइसजेट को मिली खुशी, अब खुलकर पंख फैला सकेगी कंपनी 

एविएशन रेगुलेटर DGCA ने स्पाइसजेट पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है. कंपनी 30 अक्टूबर से पूरी क्षमता से उड़ान भर सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्पाइसजेट एयरलाइन के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर आई है. एविएशन रेगुलेटर DGCA ने स्पाइसजेट पर लगे उस प्रतिबंध को हटा लिया है, जिसमें एयरलाइन से 50% फ्लाइट्स ऑपरेट करने को कहा गया था. DGCA के इस फैसले के बाद स्पाइसजेट 30 अक्टूबर से पूरी क्षमता से उड़ान भर सकेगी. हालांकि, इस बैन की वजह से कंपनी फेस्टिवल सीजन का पूरा लाभ नहीं उठा सकी. दिवाली के मौके पर हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है, यदि स्पाइसजेट 100% फ्लाइट्स ऑपरेट कर पाती, तो उसे ज्यादा कमाई होती.

बढ़ गई थीं मुश्किलें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विंटर शेड्यूल के तहत स्पाइसजेट को DGCA की ओर से सप्ताह में 3,193 उड़ानों के संचालन की अनुमति दी गई है, जो 2021 में दी गई मंजूरी की तुलना में 6.6% अधिक है. बता दें कि 30 अक्टूबर 2022 से 25 मार्च 2023 तक विंटर शेड्यूल प्रभावी होगा. भले ही देर से सही, लेकिन DGCA का यह फैसला स्पाइसजेट के लिए बड़ी खुशखबरी है. एयरलाइन पहले से ही तमाम तरह की परेशानी का सामना कर रही है, ऐसे में केवल 50% फ्लाइट का ऑपरेशन उसकी मुश्किलों में इजाफा कर रहा है.  

क्यों लगाया था बैन?
स्पाइसजेट की उड़ानों में लगातार आ रही तकनीकी खामियों को देखते हुए DGCA ने जुलाई में स्पाइसजेट पर प्रतिबंध लगाया था. इसमें स्पाइसजेट को अगले 8 हफ्तों तक सिर्फ 50 प्रतिशत उड़ानों को ही संचालित करने का आदेश दिया था. हालांकि, बाद में इस प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया था. जिसकी वजह से कंपनी को खासा नुकसान उठाना पड़ा. वहीं, कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि स्पाइसजेट की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि कंपनी PF और TDS का पैसा भी जमा नहीं करा पा रही थी. इतना ही नहीं उसे अपने कुछ पायलट्स को तीन महीने लीव विदआउट पे पर भेज दिया था. 

पायलट्स की सैलरी बढ़ाई 
तमाम मुश्किलों के बीच हाल ही में स्पाइसजेट ने पायलटों की सैलरी बढ़ाई है. अब 80 घंटे की उड़ान के लिए कैप्टन को सात लाख रुपए प्रतिमाह मिलेंगे. एयरलाइन का दावा है कि इस बढ़ोत्तरी के बाद अब कैप्टन पद का वेतन COVID से पहले के वेतन से भी अधिक हो जाएगा. इसके अलावा प्रशिक्षकों और वरिष्ठ ‘फर्स्ट ऑफिसर’ के वेतन भी बढ़ाए गए हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा था कि पायलटों के मूल वेतन में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. अगस्त की तुलना में सितंबर में प्रशिक्षकों का वेतन 10 फीसदी तक और कैप्टन एवं ‘फर्स्ट ऑफिसर’ का वेतन 8 फीसदी अधिक रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

17 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago