होम / जॉब्स-एजुकेशन / आंखें खोलने वाली रिपोर्ट! किस राज्य में सबसे अधिक बेरोजगारी और कहां कमाई एकदम कम?

आंखें खोलने वाली रिपोर्ट! किस राज्य में सबसे अधिक बेरोजगारी और कहां कमाई एकदम कम?

29.9 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं. इसके बाद युवाओं की सबसे ज्यादा संख्या 29.3 प्रतिशत कश्मीर में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: राजनेताओं को ऐसा कहते आपने कई बार सुना होगा कि जितनी अधिक संख्या में युवा होंगे, तरक्की उतनी तेजी से होगी. पर क्या वास्तव में ऐसा होता है? यदि सचमुच ऐसा होता तो फिर रोजगार और आमदनी के मामले में सबसे आगे यूपी, बिहार और राजस्थान होते, क्योंकि यहां युवाओं की संख्या बहुत ज्यादा है. पर अफसोस इन राज्यों में बेरोजगारी भी सबसे ज्यादा है और कमाई के मामले में भी ये राज्य बहुत पीछे हैं.

आइए, इसे अब आंकड़ों से समझते हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 29.9 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं. इसके बाद युवाओं की सबसे ज्यादा संख्या 29.3 प्रतिशत कश्मीर में है. उत्तराखंड में 29.2 प्रतिशत युवा हैं. वहीं, झारखंड में 29.1 प्रतिशत और बिहार में युवाओं की संख्या 28.8 प्रतिशत है. राजस्थान में 28.7 प्रतिशत युवा हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 11 राज्यों में 15-29 साल की युवा आबादी की राष्ट्रीय औसत 27.2 प्रतिशत से ज्यादा है.

सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्य
अब बात करते हैं भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगार वाले राज्य कौन से हैं. राजस्थान में 28.7 प्रतिशत युवा हैं, पर इस राज्य में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है. इस राज्य में बेरोजगारी दर 23.8 प्रतिशत है. कश्मीर में 29.3 प्रतिशत युवा हैं, पर यहां बेरोजगारी दर 23.2 प्रतिशत है. हरियाणा में बेरोजगारी दर 22.9 प्रतिशत है. वहीं, 29.1 प्रतिशत युवा वाले राज्य झारखंड में बेरोजगारी दर 12.2 प्रतिशत है. बिहार में बेरोजगारी दर 11.4 प्रतिशत है, जबकि इस राज्य में युवाओं की संख्या 28.8 प्रतिशत है. इसी तरह दिल्ली में 9.6 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 4 प्रतिशत, तमिलनाडु में 4.1 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 4.8 प्रतिशत, केरल में 6.4 प्रतिशत, पंजाब में 7 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 9.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर है. CMIE की सितंबर 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में औसत बेरोजगारी दर 6.43 प्रतिशत है.

किस राज्य में प्रति व्यक्ति आमदनी कितनी है
इस कैटेगरी में सबसे पीछे बिहार है. 28.8 प्रतिशत युवाओं वाले राज्य बिहार में प्रति व्यक्ति आय 46,292 रुपये सालाना है. वहीं, उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 65,431 रुपये सालाना है, जबिक इस राज्य में 29.9 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक युवा रहते हैं. झारखंड में प्रति व्यक्ति आय 75,587 रुपये सालाना है, जबकि इस राज्य में 29.1 प्रतिशत युवा हैं. 28.7 प्रतिशत युवा वाले राज्य राजस्थान में प्रति व्यक्ति आया 1,09,386 रुपये सालाना है. पंजाब में प्रति व्यक्ति आय 1,51,367 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 1,83,286 रुपये, केरल में 2,21,904 रुपये और तमिलनाडु में प्रति व्यक्ति आय 2,25,106 रुपये सालाना है. देश की बात करें तो प्रति व्यक्ति आय 1,47,210 रुपये सालाना है. 2020-21 की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी, बिहार और झारखंड प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में सबसे पीछे हैं. वहीं, गोवा प्रति व्यक्ति 4.72 लाख रुपये सालाना के साथ टॉप पर है.

Video : आखिर दिवाली पर कैसा है बाज़ार का हाल, क्या खुश है कारोबारी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago