होम / साक्षात्कार / आने वाले हैं टूरिज्म इंडस्ट्री के अच्छे दिन..! पढ़िए 5 स्टार होटल मैरियट के GM ने क्या कहा

आने वाले हैं टूरिज्म इंडस्ट्री के अच्छे दिन..! पढ़िए 5 स्टार होटल मैरियट के GM ने क्या कहा

Courtyard Agra: सौरभ खन्ना ने बताया कि कोविड-19 के चलते होटल इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, परंतु शादी और इवेंट पार्टी ने उसको कवर कर दिया.

आमिर कुरेशी 4 years ago

Five Star Hotels in Agra: कोविड-19 का असर जैसे-जैसे कम हो रहा, टूरिज्म इंडस्ट्री में फिर से बूम देखने को मिल रहा. तेजी से विदेशी टूरिस्ट्स की संख्या बढ़ रही है. बहुत जल्द कोविड के दौरान हुए घाटे की भरपाई कर ली जाएगी. इस पूरे मामले पर कोर्टयार्ड बाय मैरियट (Courtyard Agra) के जनरल मैनेजर सौरभ खन्ना (Saurabh Khanna) ने BW Hindi से बात की. 

सौरभ खन्ना ने बताया कि कोविड-19 से पहले होटल इंडस्ट्री जैसा चला करती थी, वैसा आने में करीब 3 से 4 साल का समय लगने का अनुमान है, लेकिन जिस तरीके से 2022 में विदेशी सैलानियों की बुकिंग आ रही है, इससे ऐसा लगता है कि 1 से 2 साल में ही टूरिज्म इंडस्ट्री को पंख लग जाएंगे. देसी पर्यटकों के सवाल पर सौरभ खन्ना ने बताया कि कोविड-19 के कारण देसी पर्यटक विदेश ना जाकर देश में ही यात्रा करना पसंद कर रहे हैं. होटल के कमरे के किराए का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि फाइव स्टार होटल के लिए देसी पर्यटक एक रात के लिए 50000 रुपये तक दे चुके हैं. 

घाटे की भरपाई के लिए नया क्या किया?
सौरभ खन्ना ने बताया कि कोविड-19 के चलते होटल इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है, परंतु शादी और इवेंट पार्टी ने उसको कवर कर दिया. जो होटल्स पहले शादी या किसी इवेंट पार्टी को परमिशन नहीं देते थे, कोविड-19 के बाद घाटे की भरपाई के लिए उन्होंने अब अपने दरवाजे भी खोल दिए हैं. बड़े-बड़े होटलों ने अपने नियमों को बदल दिया है.

टूरिस्ट्स को लुभाने के लिए क्या करते हैं?
सौरभ खन्ना ने बताया कि देसी और विदेशी टूरिस्ट्स को लुभाने के लिए समय-समय पर हम आकर्षक ऑफर देते रहते हैं, जिससे पर्यटन क्षेत्र मजबूत बना रहे. अगर बात की जाए लायन सफारी की तो आगरा से लायन सफारी की यात्रा होटल के द्वारा कराई जाती है, जिसके चलते पर्यटन को बढ़ावा मिला है.

किस देश के ज्यादा यात्री आएंगे
सौरभ खन्ना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आने वाले समय में यूरोपियन, एशियन और अमेरिकी विदेशी यात्रियों की आने की ज्यादा संभावना है, जिसके चलते होटल ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. अब देखते हैं क्या होटल इंडस्ट्री कोविड-19 के दौर को कितनी जल्दी पीछे छोड़ कर आगे बढ़ती है.

 

पटरी पर आ रहा है होटल का कारोबार
सौरभ खन्ना ने कहा कि कोरोना के बाद से एक तरफ ताजनगरी में टूरिज्म और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब ज्यादातर लोगो ने वैक्सीन लगवा ली है, जिसके कारण कोरोना संक्रमण के मामले में कमी देखने को मिली है. अगर कमाई की बात की जाए तो, अब होटल का काम धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है. 

कब संभाली कमान
सौरभ खन्ना ने कहा कि आगरा मेरियट के जीएम की कमान उन्होंने सात महीने पहले संभाली थी. होटल में मेहमानों के लिए वह सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनकी उनको जरूरत होती है. यही वजह है कि होटल में बुकिंग मिल रही है. चाहे वह बुकिंग शादी की हो या फिर नॉर्मल. हालंकि कोविड के समय पर बहुत संघर्ष करने को मिला था, लेकिन अब काम पटरी पर आता जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago