होम / साक्षात्कार / एक शहर से शुरू किया कारोबार, आज पूरे देश में है इस तेल की डिमांड

एक शहर से शुरू किया कारोबार, आज पूरे देश में है इस तेल की डिमांड

बात की जाए शुद्धता की तो यह शुद्ध तेल सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता. सलोनी तेल आगरा ही नहीं पूरे भारत में अपने आप में मशहूर है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: देश में सलोनी ब्रांड का तेल लोगों की पहली पसंद बन गया है. सलोनी कंपनी मार्केट में लगातार नए नए तरीके के तेल उतार रही है. यही वजह है कि आज के समय में सलोनी तेल लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. कंपीटिशन के इस दौर में सलोनी कंपनी लोगों की सेहत का पूरा ध्यान रखती है.

यह है सलोनी का इतिहास
सलोनी तेल के निदेशक दिनेश राठौर कहते हैं कि इसकी स्थापना सन् 1990 में हुई थी. शुरुआत आगरा से की गई थी, लेकिन अब यह तेल देश के लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. सलोनी तेल एक ऐसा तेल है जो सभी प्रकार के भोजन बनाने में इस्तेमाल किया जाता रहा है. बात की जाए शुद्धता की तो यह शुद्ध तेल सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता. सलोनी तेल आगरा ही नहीं पूरे भारत में अपने आप में मशहूर है. सबसे ज्यादा सलोनी तेल की खपत पश्चिम बंगाल में होती है.

 

कोरोना में आसमान पर पहुंचा तेल का भाव
बिजनेस वर्ल्ड से बात करते हुए सलोनी कंपनी के निदेशक दिनेश राठौर ने बताया कि करोना महामारी के दौरान तेल के भाव आसमान पर पहुंच गए थे, जिसका मुख्य कारण तेल का इंपोर्ट होना बंद होना था. लॉकडाउन के कारण तेल इंपोर्ट होना बंद हो गया था, जिसकी वजह से तेल के दाम बढ़ रहे थे.

सरकार जीएसटी में करे बदलाव
दिनेश राठौर ने बताया कि जिस तरह से सरकार के द्वारा जीएसटी लगाई गई है, उससे ग्राहकों पर भी खासा असर पड़ा है. जीएसटी को लेकर लगातर ग्राहक परेशान रहते हैं. कुछ ग्राहक ऐसे भी आते हैं, जो कहते हैं कि हमें बिल नहीं चाहिए जीएसटी मत लगाओ, लेकिन हम सरकार के आदेश के हिसाब से काम करते हैं और जीएसटी के साथ बिल बना कर देते हैं. केंद्र सरकार को जीएसटी में बदलाव करना चाहिए. लोगों को जीएसटी के द्वारा जो परेशानी होती है वह समाप्त हो सके.


 
मार्केट में जल्द उतारेंगे अन्य तेल
निदेशक दिनेश राठौर ने कहा कि तेल के मार्केट में कंपीटिशन लगातार बढ़ता जा रहा है. जल्द ही लोगों को सलोनी के कई अलग-अलग तरह के तेल मार्केट में देखने को मिलेंगे. अभी टेस्टिंग का काम किया जा रहा है. टेस्टिंग के बाद मार्केट में इनको उतारा जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago