होम / BW HealthCare / क्‍या FM की घोषणाओं से सुधर पाएगी हेल्‍थकेयर सेक्‍टर की हेल्‍थ या अधूरी रह जाएगी हसरत 

क्‍या FM की घोषणाओं से सुधर पाएगी हेल्‍थकेयर सेक्‍टर की हेल्‍थ या अधूरी रह जाएगी हसरत 

केन्‍द्र सरकार ने जहां आयुष्‍मान योजना का दायरा बढ़ाया है वहीं दूसरी ओर आंगनवाड़ी और मातृत्‍व के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनावों से पहले पेश हुए देश के अंतरिम बजट में हेल्‍थकेयर को लेकर भी कई घोषणाएं की गई हैं. इस बजट में जहां हेल्‍थकेयर के लिए सरकार ने जहां आयुष्‍मान भारत का दायरा बढ़ा दिया है वहीं दूसरी ओर नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए समिति बनाने का भी ऐलान किया गया है. यही नहीं वित्‍त मंत्री ने जहां सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी के लिए वैक्‍सीन लगवाने का ऐलान किया है ऐसे ही कई और भी ऐलान किए है. 

अब इन लोगों को भी मिल सकेगा आयुष्‍मान कार्ड 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस साल से आयुष्‍मान योजना में हेल्‍थकेयर वर्करों जैसे कि आंगनवाड़ी में काम करने वाली आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर और उनके सहायकों को भी इसका फायदा मिल पाएगा. ये केन्‍द्र सरकार की एक बड़ी योजना है जो अभी तक केवल गरीबों को ही दी जा रही थी. 

नए मेडिकल कॉलेजों के लिए बनेगी समिति 
वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि देश में मौजूदा समय में कई युवाओं ने चिकित्‍सा शिक्षा पास की है जो अब अच्‍छे हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में देश को अपनी सेवाएं देना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार अलग-अलग विभागों के मौजूदा हेल्‍थकेयर सिस्‍टम के साथ नए अस्‍पताल बनाना चाहती है. उन्‍होंने कहा कि इस दिशा जल्‍द ही एक समिति बनाई जाएगी जो इसे मामले को लेकर विस्‍तृत रिपोर्ट सरकार को देगी. 

सर्वाइकल कैंसर के लिए वैक्‍सीनेशन 
वित्‍त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए 9 से लेकर 14 साल की लड़कियों को वैक्‍सीन के लिए प्रोत्‍साहित किया जाएगा. आकाश हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक, डॉ. आशीष चौधरी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करने का प्रस्तावित मिशन सही दिशा में एक कदम है.

एक योजना के अंदर आएंगी मातृत्‍व योजनाएं
वित्‍त मंत्री ने ये कहा कि मातृत्‍व और शिशु सुरक्षा से जुड़ी हुई कई योजनाओं को एक विस्‍तृत कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा. आंगनवाड़ी कार्यक्रम को सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.O लाया जाएगा. इसके तहत और इस कार्यक्रम का और विस्‍तार किया जाएगा जिसमें बच्‍चों को और पौष्टिक आहार दिया जाएगा. वित्‍त मंत्री ने छोटे बच्‍चों के लिए चलाए जा रहे इम्‍यूनाइजेशन कार्यक्रम को पूरे देश में रोल आउट करने के लिए चलाए जा रहे Uwin पोर्टल को अब पूरे देश में लागू करने की भी तैयारी कर ली है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या गेम चेंजर साबित हो पाएगी हाउसिंग और सोलेराइजेशन स्‍कीम, जिसका FM ने किया है ऐलान


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago