होम / हेल्थ / Diagnostic सेक्टर में उतरी हैं अंबानी-अडानी से लेकर ये बड़ी कंपनियां, क्या है आखिर माजरा?

Diagnostic सेक्टर में उतरी हैं अंबानी-अडानी से लेकर ये बड़ी कंपनियां, क्या है आखिर माजरा?

मई 2022 में अडानी एंटरप्राइजेज ने स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए एक सहायक कंपनी की घोषणा करते हुए डायग्नोस्टिक्स में भी कदम रखा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः डायग्नोस्टिक्स सेक्टर यानी कि पैथोलॉजी लैब खोलने की फील्ड में छोटी कंपनियों के आगमन के बाद अब कॉर्पोरेट सेक्टर की बड़ी और जानी-मानी कंपनियां भी इस फील्ड में उतर गई हैं. अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर के अडानी समूह और टाटा संस के अलावा कई ऐसी कंपनियां हैं, जो हेल्थकेयर से जुड़े इस सेक्टर में अपने आप को बड़े स्तर पर उतारने की तैयारी में जुट गई हैं. 

अडानी ने खोली ये कंपनी

मई 2022 में अडानी एंटरप्राइजेज ने स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए एक सहायक कंपनी की घोषणा करते हुए डायग्नोस्टिक्स में भी कदम रखा था. इसके लिए अडानी हेल्थ वेंचर्स के जरिए कंपनी स्वास्थ्य सहायता, स्वास्थ्य तकनीक-आधारित सुविधाओं, अनुसंधान केंद्रों और संबद्ध गतिविधियों की स्थापना, संचालन और एडमिनिस्ट्रेशन करेगी. 

नेटमेड्स के जरिए रिलायंस की एंट्री 

अरबपति मुकेश अंबानी द्वारा प्रवर्तित रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अगस्त 2020 में 620 करोड़ रुपये (रिलायंस रिटेल) में नेटमेड्स में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी, जिसके जरिए कंपनी इस सेक्टर में प्रवेश कर चुकी है. रिलायंस के अलावा जून 2021 में टाटा डिजिटल ने 720 करोड़ रुपये में ऑनलाइन फॉर्मेसी 1MG का अधिग्रहण किया था और फिर अपनी डायग्नोस्टिक्स विंग लॉन्च कर दी थी. 

इन कंपनियों ने भी किया विस्तार

जुलाई 2022 में फार्मा प्रमुख ल्यूपिन ने ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स नामक अपनी डायग्नोस्टिक लैब लॉन्च की थी. अहमदाबाद की टोरेंट फार्मा ने फरवरी, 2022 में एक गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में टोरेंट डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का गठन करके डायग्नोस्टिक्स क्षेत्र में प्रवेश किया था. जून 2021 में ई-फार्मेसी श्रृंखला PharmEasy ने 4,546 करोड़ रुपये में नवी मुंबई-मुख्यालय डायग्नोस्टिक्स चेन थायरोकेयर का अधिग्रहण किया. फार्मेसी रिटेलर मेडप्लस ने भी मार्च 2022 में हैदराबाद में अपना डायग्नोस्टिक सेंटर लॉन्च करके डायग्नोस्टिक्स में प्रवेश किया. गुड़गांव स्थित मैक्स हॉस्पिटल्स अपने डायग्नोस्टिक सेगमेंट को लगातार बढ़ा रहा है. 

क्यों बढ़ रहा है डायग्नोस्टिक्स में कॉर्पोरेट्स का दखल

बढ़िया कैश फ्लो, अच्छा रिटर्न रेशियो और विस्तार की संभावना के कारण डायग्नोस्टिक्स में कॉर्पोरेट्स का दखल बढ़ गया है. एंटिक के डायग्नोस्टिक इंडस्ट्री एनालिस्ट मोनीश शाह और प्रणव चावला ने कहा, 'इन नए लोगों ने न केवल टेक के साथ बाजार को अस्त-व्यस्त कर दिया है, बल्कि वॉल्यूम हासिल करने के लिए आक्रामक छूट का सहारा भी लिया है. "आक्रामक मूल्य निर्धारण बड़े खिलाड़ियों को उनके सबसे आकर्षक मार्जिन व्यवसाय, यानी वेलनेस में नुकसान पहुंचा रहा है."   

VIDEO: दिल्ली एनसीआर में आज प्रदूषण के खतरनाक जोन में प्रवेश करने का क्या है मतलब जानिए

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago