होम / हेल्थ / सिर्फ 1 महीना डेली खाएं अदरक, फिर देखें कमाल; पलभर में दूर हो जाएंगी ये बीमारियां

सिर्फ 1 महीना डेली खाएं अदरक, फिर देखें कमाल; पलभर में दूर हो जाएंगी ये बीमारियां

अदरक में शोगोल भी होता है, जो कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इन दिनों लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हुए हैं. वे खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट ले रहे हैं. इसी मद्देनजर आज हम आपको एक ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका यदि आप डेली एक महीने तक सेवन करेंगे तो कई बीमारियों से छुटकारा पा लेंगे.

अदरक के फायदे से लोग हैं अनजान
हम बात कर रहे हैं अदरक की. कई लोग इसका सेवन चाय में डालकर करते हैं, पर वे इसका वास्तविक फायदा नहीं जानते. इस आर्टिकल में हम आपको अदरक के कई सारे फायदे बताएंगे, जो आपकी सेहत के लिए वरदान की तरह है. अदरक में जिंजरोल, शोगोल, जिंजिबरीन और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है. प्राचीन काल में वैद्य अदरक को औषधी के रूप में इस्तेमाल करते थे.

कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियां भी होती हैं दूर
अदरक में जिंजरोल होता है, जो उल्टी जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है. जिंजरोला के कारण सूजन वाले जोड़ों को कम करने में भी मदद मिलती है. अदरक में शोगोल भी होता है, जो कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. अदरक में जिंजिबरीन भी होता है, जो पाचन में सहायक है.

अदरक के बड़े हिस्से से 1.5 सेंटीमीटर काट लें
यदि आप एक महीने तक रोजाना एक निश्चित मात्रा में अदरक का सेवन करते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं और उनसे दूर रह सकते हैं. आपको बता दें कि यदि आप इसे डायरेक्ट खाते हैं तो ये आपको काफी कड़वा लगेगा, लेकिन जरूरी नहीं कि इसे आप ऐसे ही खा लें. आप अदरक के बड़े हिस्से से 1.5 सेंटीमीटर काट लें और फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और उसे अपने खाने में मिक्स कर दें, उसके बाद इसका सेवन करें. आप चाय में भी इसे मिला सकते हैं. इससे आप अदरक का सेवन भी कर लेंगे और यह आपको कड़वा भी नहीं लगेगा.

अदरक के सेवन से और क्या-क्या फायदा होता है:

सूजन विरोधी: अदरक सूजन विरोधी होता है. इसके सेवन से शरीर में सूजन तेजी से कम होती है.

उबकाई दूर होती है: जब आप सुबह-सुबह उठते हैं तो आपको भी उबकाई आती है? तो आपके लिए अदरक का सेवन फायदेमंद होगा. यदि आप एक महीने तक अदरक का सेवन करेंगे तो उबकाई दूर हो जाएगी. गर्भवती महिलाएं और कीमोथेरेपी से गुजर रहे लोगों में भी तेजी से असर करता है और उबकाई की समस्या दूर हो जाती है.

मांसपेशियों के दर्द में कमी: यदि आपको मांसपेशियों या शरीर के किसी हिस्से में दर्द है तो एक महीना अदरक का सेवन करके देखें. आपको काफी फायदा दिखेगा और धीरे-धीरे दर्द पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

पेट साफ होता है: यदि आपको अपच की समस्या है तो अदरक का सेवन जरूर करें. यह इस समस्या को दूर करता है और आपका पेट पूरी तरह साफ हो जाता है.

मासिक-धर्म के दौरान दर्द कम करता है: जिन्हें मासिक-धर्म के दौरान दर्द होता है, उन्हें भी अदरक से मदद मिल सकती है. एक महीने तक सेवन करने से दर्द में कमी आएगी.

कोलेस्ट्रॉल कम करता है: यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो फिर आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए. अदरक के रेगुलर सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है.

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है: एक महीने तक लगातार उचित मात्रा में अदरक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. यदि आप बदलते मौसम में कोल्ड या किसी वायरस की चपेट में आ गए हैं तो अदरक का सेवन करने से आपको जरूर फायदा मिलेगा. इसके अलावा यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आप इन बीमारियों से भी दूर रहेंगे. आपके अंदर बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी.

VIDEO : धोनी के पास कहां-कहां और कितनी है प्रॉपर्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago