✕

होम / हेल्थ / एम्‍स के साइबर अटैक पर बोले केन्‍द्रीय मंत्री, रेनसमवियर एक असामान्‍य घटना

एम्‍स के साइबर अटैक पर बोले केन्‍द्रीय मंत्री, रेनसमवियर एक असामान्‍य घटना

हम इसे लेकर एम्‍स को भी एडवाजरी जारी करेंगें, वो हमसे इसमें किसी भी तरह की जानकारी मांगते हैं तो हम सरकार की तरफ से पूरी सहायता देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑल इंडिया इंस्‍टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस के डेटा में हुए रेनसमवियर को लेकर केन्‍द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि ये कोई छोटी घटना नहीं है बल्कि ये असामान्‍य घटना  है. उन्‍होंने शुक्रवार को कहा कि एम्स का रैनसमवेयर अटैक किसी तरह का ब्रीच नहीं है बल्कि ये असामान्‍य घटना  है. उन्‍होंने कहा कि ये लापरवाही का मामला नहीं है ये असामान्‍य घटना  है.ये बात उन्‍होंने एम्‍स के तीन लाख मरीजो के डेटा को लेकर हुई रेनसमवियर को लेकर कही. उन्‍होंने कहा कि जांच एजेंसिया इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं लेकिन जहां तक हम समझ पा रहे हैं तो ये किसी तरह का ब्रीच नहीं है बल्कि ये एक तरह की असामान्‍य घटना है. इसके पीछे कई तरह के लोग हैं.

एम्‍स में अटैकर्स ने हैक कर लिया था डेटा

एम्‍स में कुछ दिन पहले उसके डेटा को कुछ अटैकर्स ने हैक कर लिया था, जिसके बाद से अभी तक हालात पूरी तरह से सामान्‍य नहीं हो पाए हैं.केन्‍द्रीय आईटी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ये एम्‍स में इलाज कराने वाले तीन लाख पेशेंट के डेटा का मामला है, जिसके बाद से इस मामले की जांच एनआईए समेत देश की सभी जांच एजेंसिया कर रही है. दूसरी सबसे महत्‍वपूर्ण बात ये भी है कि इसमें किसी ने जानबूझकर रैंसम अटैक किया है. ये कोई डेटा ब्रीच हीं है बल्कि ये एक गंभीर बात है.

भविष्‍य के लिए क्‍या है सरकार की तैयारी

इस तरह हालांकि सरकार की ओर से मौजूदा समय में कई तरह की गाइडलाइन पहले से ही बनी हुई है. इन गाइडलाइनों में बताया गया है कि किसी भी तरह के डेटा को प्रोटेक्‍ट करने में किस तरह की सावधानियां बरतनी हैं.लेकिन वो सरकार के सिस्‍टम के लिए हैं.राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम इसे लेकर एम्‍स को भी एडवाजरी जारी करेंगें लेकिन क्‍योंकि वो एक ऑटोनोमस बॉडी हैं ऐसे में ये उन्‍हें उन्‍हें ही अपने से लागू करना होगा. उन्‍होंने बताया कि हमारी कम्यूटर इमरजेंसी एडवांस टीम इसे सुलझाने में लगी है. इन्होंने पता लगा लिया है कैसे ये ब्रीच हुआ है और अगर वो हमसे इसमें किसी भी तरह की जानकारी मांगते हैं तो हम सरकार की तरफ से पूरी सहायता देंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

1 week ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

01-October-2026

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

28-September-2026

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

22-September-2026

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

22-September-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

9 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

8 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

9 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

9 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

14 hours ago