होम / हेल्थ / सिर्फ 25 रुपए में मिल रहा है ऊंटनी का दूध, इतने महीने नहीं होता खराब

सिर्फ 25 रुपए में मिल रहा है ऊंटनी का दूध, इतने महीने नहीं होता खराब

डॉक्‍टरों के अनुसार, ऊंटनी का दूध आसानी से पच जाता है और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं. खासकर डायबिटीज रोगियों के लिए यह रामबाण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दूध पीने के कई फायदे हैं और यदि दूध ऊंटनी का हो तो ये फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. अमूल आपको ये फायदे वाला दूध केवल 25 रुपए में उपलब्ध करा रहा है. खास बात ये है कि इस बोतल बंद दूध की एक्सपायरी करीब 6 महीने की होती है. यानी इतनी अवधि तक कभी भी दूध का सेवन किया जा सकता है. 

आसानी से पच जाता है
अमूल (Amul) डेयरी का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड द्वारा 200 मिली दूध 25 रुपए में बेचा जाता है. हालांकि, कंपनी ने ऊंटनी के दूध की 500 मिलीलीटर की बोतल भी बाजार में उतारी थी. डॉक्‍टरों के अनुसार, ऊंटनी का दूध आसानी से पच जाता है और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं. खासकर डायबिटीज रोगियों के लिए यह रामबाण है. ऊंटनी के एक लीटर दूध में लगभग 52 यूनिट इंसुलिन पाई जाती है, जो कि अन्य पशुओं के दूध में पाई जाने वाली इंसुलिन से काफी अधिक है. इंसुलिन शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. इसका सेवन करने से डायबिटीज में फायदेमंद होता है.

मिलते हैं कई फायदे 
यह भी कहा जाता है कि ऊंटनी का दूध उन लोगों के लिए भी गुणकारी है, जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, क्योंकि इसमें कोई एलर्जी कारक नहीं होता.  ऊंटनी का दूध बच्चों को कुपोषण से बचाता है. ऊंटनी के दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है और इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. डॉक्टर बताते हैं कि इसमें पाया जाने वाला लेक्टोफेरिन नामक तत्व कैंसर से लड़ने में मददगार होता है. इसे पीने से खून से टॉक्सिन्स भी दूर होते हैं और यह लीवर को साफ करता है. ऊंटनी के दूध में दुग्ध शर्करा, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, मैग्निशियम, लैक्टिक अम्ल, फाइबर, आयरन, विटामिन A, विटामिन E, विटामिन B 2, विटामिन C, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, मैग्नीज आदि तत्व पाए जाते हैं.  

संक्रामक रोग से रक्षा
ऊंटनी के दूध में विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें मौजूद एंटीबॉडी शरीर को संक्रामक रोग से बचाता है. यह गैस्ट्रिक कैंसर की घातक कोशिकाओं को रोकने में भी मददगार है. यह दूध शरीर में कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जो संक्रामक रोगों के खिलाफ एंटीबॉडी के रूप में काम करती हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो ऊंटनी का दूध किसी वरदान से कम नहीं है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago