होम / BW HealthCare / कैंसर जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित लीग की शुरुआत, डॉक्टर बने प्रेरणा स्रोत

कैंसर जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित लीग की शुरुआत, डॉक्टर बने प्रेरणा स्रोत

इंडियन हेल्थकेयर लीग न केवल खेल का उत्सव है, बल्कि यह भारत के डॉक्टरों के लिए एक नई उम्मीद, नई पहचान और एक सशक्त मंच है, जहाँ खेल, सेवा और स्वास्थ्य का संगम होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाइटकोट स्पोर्ट्स ने इंडियन हेल्थकेयर लीग (IHL) का शुभारंभ किया. एक अनोखा और अपनी तरह का पहला स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म जो खासतौर पर डॉक्टरों के लिए तैयार किया गया है. यह पहल खेल को सिर्फ फिटनेस के रूप में नहीं, बल्कि समाजसेवा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ जोड़ने का प्रयास है. लीग का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है. IHL डॉक्टरों को एक ऐसा मंच देगा जहां वे प्रतिस्पर्धा, सहयोग और जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें.

"डॉक्टर-फर्स्ट" सोच से प्रेरित

इस मौके पर व्हाइटकोट स्पोर्ट्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. राहुल मंगल ने कहा “इंडियन हेल्थकेयर लीग सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट नहीं है, यह डॉक्टरों के लिए एक आंदोलन है – जहां उनका स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक प्रभाव समान रूप से महत्व रखते हैं. खेल के माध्यम से हम उन विषयों को सामने लाना चाहते हैं जो देशभर के लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं.”

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने की सराहना

लीग के उद्घाटन समारोह में भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने इस पहल को “समाज के लिए एक प्रेरणा” बताते हुए कहा “यह लीग डॉक्टरों की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने का एक बेहतरीन तरीका है. इसमें भारत की दूसरी सबसे बड़ी लीग बनने की क्षमता है, जो डॉक्टरों और आम जनता – दोनों को खेल, फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी.”

दोहरा मिशन: फिटनेस और जागरूकता

IHL के CEO निशांत मेहता ने कहा "डॉक्टरों का जीवन दूसरों की सेवा में बीतता है, लेकिन खुद की देखभाल के लिए उनके पास समय नहीं होता. इंडियन हेल्थकेयर लीग के माध्यम से हम उन्हें एक मंच देना चाहते हैं, जहां वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और साथ ही समाज में कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जागरूकता भी फैला सकें."

एक नई सोच, एक नया सफर

IHL का लक्ष्य है स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना, और साथ ही ऐसे खेल आयोजनों के ज़रिए समाज को जोड़ना, जहाँ जागरूकता और प्रेरणा दोनों मौजूद हों. यह पहल व्हाइटकोट स्पोर्ट्स के उस विज़न को दर्शाती है जो डॉक्टरों को सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि समाज के सच्चे नायक के रूप में देखती है.

छह राज्यों की फ्रेंचाइजी टीमें होंगी शामिल

IHL के पहले सीजन में छह राज्य स्तरीय फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं:

- दिल्ली अवतार्स
- गुजरात लायनहार्ट्स
- राजस्थान लेक-सिटी वॉरियर्स
- महाराष्ट्र मेड टाइटन्स
- हरियाणा जुगर्नॉट्स
- उत्तर प्रदेश सुपर किंग्स

इन टीमों में डॉक्टरों की भागीदारी होगी जो न केवल अपनी फिजिकल फिटनेस दिखाएंगे बल्कि मानसिक संतुलन और टीम भावना का भी प्रदर्शन करेंगे. इस कार्यक्रम में एम्स एनसीआई झज्जर के पूर्व निदेशक डॉ. जी. के. रथ, डॉ. बलराम भार्गव (पूर्व महानिदेशक, ICMR), डॉ. अनिल जैन (लेप्रोस्कोपिक सर्जन, पूर्व राज्यसभा सदस्य),  डॉ. कौशल वर्मा, डीन अकादमिक (एम्स दिल्ली),  डॉ. हरित चतुर्वेदी, चेयरमैन, ऑन्कोलॉजी, मैक्स इंस्टीट्यूट, डॉ. गौरव अग्रवाल (वाइस प्रेसिडेंट मैक्स अस्पताल),  पी. एन. अरोड़ा (चेयरमैन, यशोदा मेडिसिटी),  एडवोकेट अमित शर्मा (चेयरमैन, निवोक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल) मौजूद रहे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago