होम / हेल्थ / इस कफ सिरप पर केंद्र सरकार प्रतिबंध लगाने जा रही, कहीं आप तो नहीं करते यूज?

इस कफ सिरप पर केंद्र सरकार प्रतिबंध लगाने जा रही, कहीं आप तो नहीं करते यूज?

आपको बता दें कि कोडीन वाले कफ सिरप का इस्तेमाल सूखी खांसी में किया जाता है. यह खांसी को दबाने का काम करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: केंद्र सरकार अब कोडीन वाले कफ सिरप पर शिकंजा कसने जा रही है. इसके अलावा 19 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) वाल दवाओं पर भी नकेल कसने की पूरी तैयारी है. औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (DTAB) फिलहाल इस मसले पर विचार-विमर्श कर रहा है. यदि बैन लगाने का फैसला हो जाता है तो कोडीन आधारित कफ सिरप को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा.

क्यों लिया जा रहा फैसला
दरअसल, कोडीन वाले कफ सिरफ का इस्तेमाल कई लोग नशे के लिए भी करते हैं. हाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दवाओं की तस्करी करने वाले एक ग्रुप को गिरफ्तार किया था. यह मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच भारी मात्रा में दवाओं की तस्करी करता था. जिस गिरोह को गिरफ्तार किया गया था, उनके पास से कोडीन बेस्ड कफ सिरप की 13,248 बोतलें मिली थीं. इसके बाद ही सरकार ने इसपर रोक लगाने का विचार शुरू कर दिया.

सूखी खांसी में किया जाता है इस्तेमाल
आपको बता दें कि कोडीन वाले कफ सिरप का इस्तेमाल सूखी खांसी में किया जाता है. यह खांसी को दबाने का काम करती है, न कि बलगम निकालने का. इस मामले पर 
बीडीआर फॉर्मास्यूटिकल्स के टेक्निकल डायरेक्टर अरविंद बडीगर का कहना है कि कोडीन खांसी दबाने का काम करती है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल सूखी खांसी में किया जाता है. सामान्यत: सूखी खांसी एलर्जी के कारण होती है या फिर उन लोगों को होती है जो धूल में काम करते हैं. उनकी राय है कि कोडीन आधारित दवाएं बदली जा सकती हैं. उनका विकल्प तैयार किया जा सकता है. वैसे भी अब कोडीन आधारित दवाओं का उपचार में कम इस्तेमाल किया जा रहा है.

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का क्या कहना है
वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की राय थोड़ी अलग है. इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IDMA) ने सरकार से अनुरोध किया है कि कुछ लोगों द्वारा इस तरह के कफ सिरप का दुरुपयोग किया जा रहा है, सिर्फ उसे ही आधार मानते हुए प्रतिबंध लगाने का फैसला नहीं किया जाना चाहिए. IDMA के सचिव जनरल दारा पटेल ने कहा कि कोडीन बेस्ड कफ फॉर्मुलेशन सेफ माना जाता है. वहीं, एक अन्य एक्सपर्ट का दावा है कि कोडीन आधारित दवाओं का कारोबार लगभग 1000 करोड़ रुपये का है. यदि इसपर प्रतिबंध लगता है तो चिंता लाजमी है.

VIDEO : नवरात्रि में भूल से भी न करें ये 10 काम, नहीं तो शुरू हो जाएंगे बुरे दिन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago