होम / हेल्थ / इस दिवाली पटाखों के जानलेवा प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं, अपनाएं ये जरूरी 6 टिप्स

इस दिवाली पटाखों के जानलेवा प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं, अपनाएं ये जरूरी 6 टिप्स

ऐसे में इस दिवाली पर प्रदूषण से खुद को कैसे बचाकर रख सकते हैं, यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं...

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दिवाली सिर्फ रोशनी का ही नहीं बल्कि पटाखों का भी त्योहार है. पटाखों के कारण पूरे देश में इस दिन प्रदूषण में काफी वृद्धि होती है. पटाखों से निकलने वाला प्रदूषण सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

पटाखे जलाने पर 200 रुपये जुर्माना या 6 महीने की जेल
हर साल बढ़ते प्रदूषण के रिकॉर्ड को देखते हुए कई जगहों पर पटाखों पर रोक लगा दी गई है. दिल्ली में यदि कोई पटाखे जलाता हुआ पकड़ा गया तो उससे 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा और 6 महीने की जेल भी हो सकती है. पटाखे जलाने से होने वाला प्रदूषण अस्थमा के मरीजों के लिए किसी जहर से कम नहीं है. यह सांस की किसी अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए भी घातक साबित हो सकता है. पटाखों की तेज आवाज दिल के मरीजों की जान भी ले सकती है. इसका धुंआ पूरे वातावरण में कई दिनों तक बना रहता है, जो आंख, नाक और फेफड़ों के लिए बहुत खतरनाक है.

ऐसे में इस दिवाली पर प्रदूषण से खुद को कैसे बचाकर रख सकते हैं, यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं...

1. पटाखों से निकलने वाले धुएं में मौजूद कैमिकल त्वचा में जलन पैदा करते हैं. इससे बचने के लिए चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों पर क्रीम, लोशन या तेल लगाना चाहिए.

2. आंखों की जलन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल को आंखों पर लगाएं और नाक और मुंह को ढकने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें.

3. यदि बहुत जरूरी हो तो पटाखों को घर से दूर जलाएं. खुले मैदान में पटाखे जलाएं तो और अच्छा. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इससे दूर रखें. प्रदूषण कम करने के लिए ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

4. 100 डेसिबल से ऊपर की आवाज हमारी सुनने की क्षमता पर बुरा असर डालती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, 45 डेसिबल की आवाज शहरों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन पटाखों की आवाज इससे कई गुना ज्यादा होती है. इसलिए कानों में रुई लगाकर रखें.

5. घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना भी एक अच्छा विकल्प है. दिवाली के दौरान भारी मात्रा में पटाखे फोड़ने से हवा गैसीय या प्रदूषित हो जाती है. इसलिए बाहर जाते समय मास्क प्रदूषित हवा में सांस लेने से बचा सकता है.

6. यदि आंखों में जलन हो रही हो तो ठंडे पानी से बराबर धोते रहें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

4 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

12 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago