होम / हेल्थ / Gym में लोगों की मौत क्यों हो रही? सुनील शेट्टी ने बताया इसके पीछे का असली कारण

Gym में लोगों की मौत क्यों हो रही? सुनील शेट्टी ने बताया इसके पीछे का असली कारण

सुनील शेट्टी ने कई चीजों को इसके पीछे जिम्मेदार बताया है, जिनपर ध्यान देना सभी के लिए बहुत जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Gym में एक्सरसाइज करते-करते मौत होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बॉलीवुड से भी ऐसी बुरी खबरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. पुनीत राजकुमार, सिद्धांत वीर सूर्यवंशी और राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया. इन लोगों की मौत या तो वर्क आउट करने के पहले हुई या फिर वर्क आउट करने के ठीक बाद हुई. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, बॉलीवुड एक्टर और बिजनेसमैन सुनील शेट्टी ने इसके पीछे के कारण बताए हैं. उन्होंने बताया कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड का सेवन है.

सही खाना और अच्छी नींद बहुत जरूरी
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा, "वर्कआउट कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वर्कआउट आप अपनी लिमिट से बाहर नहीं कर सकते." साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ध्यान देने वाली बाय ये है कि ये घटनाएं हार्ट फेल्योर की हैं, न कि हार्ट अटैक की. उन्होंने बताया, "सही खाना और अच्छी नींद लेनी भी बहुत ही महत्वपूर्ण है. अच्छा खाना खाने से मतलब यह नहीं कि आप डायटिंग पर चले जाएं, बल्कि आपके खाने में उचित मात्रा में पोषक तत्व होने चाहिए." इसके अलावा उन्होंने एक सवाल भी पूछा कि क्या Gym क्लाइंट्स को हार्डकोर वर्कआउट करने से पहले आवश्यक सावधानी के बारे में बता रहे हैं?

कोविड को भी बताया जिम्मेदार
सुनील शेट्टी ने इसके अलावा इसके पीछे कोविड को भी एक महत्वपूर्ण कारण बताया. उन्होंने कहा, "मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि कोविड के बाद लोगों को D-Dimer टेस्ट जरूर करवानी चाहिए, जिससे ये पता लग सके कि कहीं ब्लड क्लॉट तो नहीं हो रहा. कोविड के कारण ब्लड क्लॉटिंग की समस्या बढ़ गई है और यह काफी खतरनाक भी हो सकता है."

सिद्धांत की मौत Gym के दौरान ही हुई
46 साल की उम्र में सिद्धांत की मौत से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा. 11 नवंबर को जिम वर्कआउट के बीच एक्टर को हार्ट अटैक आया था. उसी पर रिएक्शन देते हुए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा था, "यह बहुत दुखद है. बिना डॉक्टरी सलाह के आक्रामक बॉडी बनाने की दीवानगी खतरनाक साबित हो रही है. इंस्टाग्राम की वजह से हद से ज्यादा जिम करना पागलपन की हद तक पहुंच गया है. इसे संतुलित करने की जरूरत है."

राजू श्रीवास्तव को भी Gym में परेशानी हुई
सैंडलवुड सेंसेशन 46 साल के पुनीत की भी अक्टूबर 2021 में मृत्यु हो गई थी. ऐसा कहा गया था कि निधन से पहले सुबह जिम में कसरत करते समय उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था. खबरों के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव ने भी Gym में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी. बाद में अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई.

VIDEO : डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago