होम / हेल्थ / Weekend Special: 3 घटनाएं...डॉक्टर प्रताप चंद्र रेड्डी और Apollo Hospitals

Weekend Special: 3 घटनाएं...डॉक्टर प्रताप चंद्र रेड्डी और Apollo Hospitals

अपोलो अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक प्रताप रेड्डी की 4 बेटियां हैं, जो कारोबार में उनका हाथ बंटाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपने अक्सर अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) का नाम सुना होगा. संभव है कि इलाज के लिए कभी वहां जाना भी हुआ हो, लेकिन क्या आप इस हॉस्पिटल चेन को खड़ा करने वाले शख्स के बारे में जानते हैं? कार्डियोलॉजिस्ट प्रताप चंद्र रेड्डी (Dr. Prathap C Reddy) ने 1970 के दशक में अमेरिका से लौटने के बाद 1983 में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज की स्थापना की थी. इसके बाद से अपोलो हॉस्पिटल मेडिकल इंडस्ट्री में लगातार अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है.

बेटियों का मिल रहा साथ
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज का रिवेन्यु यानी राजस्व $1.9 बिलियन है. कंपनी 71 अस्पतालों, 268 प्राथमिक देखभाल क्लीनिक और 4,700 से अधिक फार्मेसियों के नेटवर्क का संचालन करती है. प्रताप रेड्डी की 4 बेटियां हैं, जो कारोबार में उनका हाथ बंटाती हैं. उनकी सबसे बड़ी प्रीता रेड्डी और तीसरी बेटी शोभना कामिनेनी कंपनी में कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं. जबकि दूसरी बेटी सुनीता रेड्डी प्रबंध निदेशक हैं और सबसे छोटी, संगीता रेड्डी संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं.

इतनी है नेटवर्थ
सितंबर 2022 में, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने केन्या के बामर हेल्थकेयर के साथ साझेदारी में नैरोबी में एक अस्पताल स्थापित किया था, जिसमें 20 Specialties की पेशकश की गई. कार्डियोलॉजिस्ट प्रताप रेड्डी की नेटवर्थ की बात करें, तो फोर्ब्स रियल टाइम इंडेक्स के मुताबिक यह 2.3 बिलियन डॉलर है. हाल ही में इसमें 14 मिलियन डॉलर की कमी भी आई है. 2021 में रेड्डी की नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर थी, जो 2022 में बढ़कर 2.5 बिलियन डॉलर हो गई. रेड्डी भारत की 50 सबसे शक्तिशाली हस्तियों में भी शुमार रह चुके हैं. 

कैसे हुई शुरुआत?
प्रताप चंद्र रेड्डी ने अपनी इंटरप्रेन्योर यात्रा की शुरूआत 1970 में अमेरिका से लौटने के बाद की. बताया जाता है कि उन्होंने अपने पिता राघव रेड्डी को ब्रेन हैमरेज की वजह से बहुत जल्दी खो दिया था. उनकी मां भी सर्वाइकल कैंसर की वजह से चल बसी थीं. वह अपने एक करीबी दोस्त को भी नहीं बचा पाए थे, जिसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी. इन घटनाओं ने डॉक्टर रेड्डी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में कुछ करने के लिये प्रेरित किया और इस तरह अपोलो हॉस्पिटल की शुरुआत हुई.  

क्या है अपोलो का मतलब?
अपोलो एक ग्रीक देवता हैं, जिन्हें दवा, ज्ञान और कला के लिए पहचाना जाता है. अब चूंकि, हॉस्पिटल दवा पर आधारित है और वहां ज्ञान के इस्तेमाल से दूसरों का जीवन बचाया जा सकता है, इसलिए प्रताप रेड्डी ने अपनी हॉस्पिटल चेन का नाम अपोलो रखा. डॉ रेड्डी ने 2010 में बिलियन हार्ट बीटिंग नाम से एक फाउंडेशन की स्थापना भी की थी, जिसका उद्देश्य लोगों में कार्डियोवैस्कुलर रिस्क के बारे में जागरुकता फैलाना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago