होम / BW HealthCare / प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, 9 वर्ष पूरे, मातृ मृत्यु दर में गिरावट

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, 9 वर्ष पूरे, मातृ मृत्यु दर में गिरावट

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को मिला एएनसी लाभ, महाराष्ट्र में सबसे अधिक स्वयंसेवक जुड़े

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत ने मातृ मृत्यु दर (MMR) में पिछले नौ वर्षों में 50 अंकों की कमी दर्ज की है, जो कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस अवधि में 6.19 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई.

2014–16 में देश में मातृ मृत्यु दर 130 प्रति एक लाख जीवित जन्म थी, जो 2021–23 में घटकर 80 हो गई है. सरकार के अनुसार यह कमी मातृत्व देखभाल, पोषण और जोखिम की जल्द पहचान जैसे कारकों पर केंद्रित PMSMA के प्रयासों का परिणाम है.

मई 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दूसरी और तीसरी तिमाही में सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं (1,89,534 महिलाएं) को अभियान के तहत एएनसी सुविधाएं मिलीं. वहीं, महाराष्ट्र ने 1,131 पंजीकृत स्वयंसेवकों के साथ सबसे अधिक चिकित्सा स्वयंसेवकों को जोड़ा, जिसके बाद उत्तर प्रदेश (1,076) और राजस्थान (1,015) का स्थान रहा. 

PMSMA की सफलता में निजी चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सेवा देने की पहल का भी अहम योगदान रहा है. अभियान के तहत महिलाओं में जागरूकता फैलाने और ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है.

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत प्रजनन, मातृ, नवजात, शिशु, किशोर स्वास्थ्य और पोषण (RMNCAH+N) रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

योजना के प्रमुख उद्देश्य:

हर गर्भवती महिला को कम से कम एक बार विशेषज्ञ से जांच कराना

उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं (HRP) की जल्द पहचान और प्रबंधन

एएनसी के दौरान सेवा की गुणवत्ता में सुधार

जन्म की योजना और जटिलताओं की तैयारी

कुपोषण का प्रबंधन और किशोर एवं प्रारंभिक गर्भधारण पर विशेष ध्यान


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जनभागीदारी, सेवा की नियमितता और निजी-सरकारी समन्वय इस अभियान की प्रमुख विशेषताएं रही हैं, जो इसे देशभर में गर्भवती महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा मंच बनाती हैं.

 


टैग्स प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago