होम / BW HealthCare / योगमय हुई दुनिया, कश्मीर में बोले PM - 'वर्ल्ड लीडर्स अब योग की बात करते हैं'

योगमय हुई दुनिया, कश्मीर में बोले PM - 'वर्ल्ड लीडर्स अब योग की बात करते हैं'

आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है. इस मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. PM मोदी कश्मीर में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के दिल दिल्ली से अमेरिका तक लगभग पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री इस मौके पर कश्मीर में मौजूद हैं. वह श्रीनगर की डल झील के किनारे योग कर रहे हैं. PM मोदी का कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत शुरू होना था, लेकिन बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि दुनिया के नेता अब योग की बात करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है. योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे. तीसरी बार PM बनने के बाद मोदी का यह पहला कश्मीर दौरा है.

देश भर में कार्यक्रम
10वें योग दिवस के मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. विदेशमंत्री जयशंकर और अन्य राजनयिक दिल्ली में योग कर रहे हैं. जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मथुरा में मौजूद हैं. 10 साल पहले यानी 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था. तब से अलग-अलग थीम पर इसे मनाया जा रहा है. इस साल 2024 के लिए योग दिवस की थीम 'योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी' है. अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 10 हजार लोगों ने योग किया.

जंगी जहाज पर योग 
उधर, जंगी जहाज INS विक्रमादित्य पर नौसेनिकों ने सुबह योगाभ्यास किया. इसी तरह, पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के जवान, भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में BSF के जवान योग कर रहे हैं. बता दें कि गुजरात के सूरत में पिछले साल योग दिवस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था. राज्य में 72 हजार लोकेशन पर करीब 1.25 करोड़ लोगों ने योग किया था. अकेले सूरत में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने से विश्व रिकॉर्ड बना था. इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में बनाया गया था, जब राजस्थान के कोटा में पतंजलि योगपीठ में हुए एक सत्र में 1 लाख 984 लोग शामिल हुए थे.

योगी बोले - मोदी की देन  
पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी 'सद्भाव और शांति के लिए योग'. PM मोदी के साथ 84 देशों के प्रतिनिधियों सहित 35 हजार से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे. इस आयोजन में भारत के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने थे. पहला - दुनिया का सबसे बड़ा योग एकसाथ करने का जिसमें 35 हजार 985 लोग शामिल थे. दूसरा - 84 देशों के नेताओं की एकसाथ भागीदारी. वहीं, 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये अवसर हमें देश के पीएम मोदी ने दिया है, जिनके प्रयास से और विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत की इस विरासत के साथ खुद को जोड़कर भारत की संस्कृति को, भारत की परंपरा को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago