होम / हेल्थ / मच्छर सभी इंसानों को नहीं काटते, डॉक्टर से जानिए कौन होते हैं इनके शिकार?

मच्छर सभी इंसानों को नहीं काटते, डॉक्टर से जानिए कौन होते हैं इनके शिकार?

गर्भवती महिलाएं, शारीर के उच्च तापमान, पसीने वाले लोग और गहरे रंग के शरीर वाले लोग मच्छर के लिए अधिक संवेदनशील हो सकते हैं.

आमिर कुरेशी 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि परिवार के सभी सदस्यों की जगह किसी एक सदस्य की तरफ मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं? डॉक्टरों ने दावा किया है कि परिवार के किसी एक व्यक्ति की ओर मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं. BW Hindi से बातचीत करते हुए आगरा के जाने-माने डॉक्टर एसके कालरा ने बताया कि यदि किसी एक घर में 5 व्यक्ति हैं तो मच्छर सभी को नहीं काटते, बल्कि किसी एक सदस्य को निशाना बनाते हैं.

गर्भवती महिलाएं होती हैं शिकार
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं, शारीर के उच्च तापमान, पसीने वाले लोग और गहरे रंग के शरीर वाले लोग मच्छर के लिए अधिक संवेदनशील हो सकते हैं. डॉक्टर ने बताया कि मच्छरों में भी तीन से चार हजार के प्रकार होते  हैं, जिनमें से कुछ तरह के मच्छर ही काटते हैं. खास बात यह कि मादा मच्छर ही लोगों को काटती है, क्योंकि उनको अपने अंडों के लिए प्रोटीन के रूप में खून की आवश्यकता होती है. एनाफिलीज प्रजाति के मच्छर मलेरिया, पीली बुखार और डेंगू के कारण बनते हैं. डॉक्टर कालरा के अनुसार, जिस घर के आसपास गंदगी रहती है, वहां पर बहुत सारे प्रजाति के मच्छरों के होने की आशंका होती है. 

ब्लड ग्रुप भी होता है जिम्मेदार
डॉ कालारा बताया कि मनुष्य का ब्लड ग्रुप भी अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है कि उसका ब्लड ग्रुप कौन-सा है? यदि किसी का ब्लड ग्रुप ए है तो मच्छरों को यह कम आकर्षक लगता है, लेकिन ब्लड ग्रुप ओ के लिए यह इतना अच्छा नहीं है. इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों से मच्छर ए ग्रुप वालों की तुलना में दोगुना आकर्षित होते हैं. ए ग्रूप वाले व्यक्तियों के लिए अच्छी बात है कि ऐसे लोग मलेरिया की चपेट में नहीं आते तथा उनको बहुत ही कम बीमारियां होती हैं.

VIDEO: Whatsapp पर आया है ये नया फीचर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

33 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago