होम / BW HealthCare / मंकीपॉक्स ने दी भारत में दस्तक, केरल में मिला क्लेड-1 स्ट्रेन का मरीज

मंकीपॉक्स ने दी भारत में दस्तक, केरल में मिला क्लेड-1 स्ट्रेन का मरीज

केरल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पीड़ित 38 साल का है. 17 सितंबर को मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर उसने खुद को क्वारंटीन कर लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अफ्रीका में तबाही मचाने वाले मंकीपॉक्स वायरस (mpox virus) का खतरनाक वेरिएंट, क्लेड-1 (clade-1 mpox) अब भारत पहुंच गया है. देश में इस घातक वायरस का पहला मामला केरल में सामने आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस को गंभीरता से लेते हुए पिछले महीने ही इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था. केरल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 38 वर्षीय एक व्यक्ति में क्लेड-1 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. यह व्यक्ति हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लौटा था. इस मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं.

केरल के मल्लपुरम में मिला मरीज

केरल के मल्लपुरम में मिले इस मरीज को लेकर देशभर के लोगों की चिंता बढ़ गई है. क्योंकि मंकीपॉक्स का ये स्ट्रेन अफ्रीकी देशों में इन दिनों काफी ज्यादा फैल रहा है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह उस स्ट्रेन का पहला मामला है जिसके कारण डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने मंकीपॉक्स को दूसरी बार हेल्थ इमरजेंसी घोषित की थी. स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता मनीषा वर्मा ने इस स्ट्रेन की पुष्टि की है. सूत्रों के हवाले से बताया था कि केरल के मलप्पुरम जिले में पिछले हफ्ते सामने आया मंकीपॉक्स का मामला क्लेड 1 का था.

दिल्ली में मिला था क्लेड 2 स्ट्रेन का मरीज

इससे पहले राजधानी दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का मामला पश्चिमी अफ्रीकी क्लेड 2 स्ट्रेन का था.  हरियाणा के हिसार के 26 वर्षीय व्यक्ति में इस महीने की शुरुआत में इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी. 2022 में WHO द्वारा मंकीपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद से भारत में 30 मामले सामने आए हैं. 

क्या है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स क्लेड 1b मध्य अफ्रीका में पाया जाता है और यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. WHO के अनुसार, इस साल अब तक अफ्रीका में मंकीपॉक्स के 30,000 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हैं, जहां परीक्षण बंद हो गए हैं. यूएन की हेल्थ एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस दौरान पूरे महाद्वीप में 800 से अधिक लोगों की मौत मंकीपॉक्स से हुई है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago