होम / हेल्थ / लंपी वायरस को लेकर बाबा रामदेव ने किया साजिश का सनसनीखेज खुलासा! पढ़ें क्या कहा

लंपी वायरस को लेकर बाबा रामदेव ने किया साजिश का सनसनीखेज खुलासा! पढ़ें क्या कहा

स्वामी रामदेव ने कहा कि सनातन मूल्यों पर सबसे बड़ी चोट करने के लिए, गायों को बीमार करने और मारने के लिए ये वायरस कहीं न कहीं से फैलाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

लंपी वायरस से अब तक बड़ी संख्या में गायों की मौत हो चुकी है. इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है. वहीं, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी लंपी वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक, Lumpy Skin Disease से 75000 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो चुकी है. खबर है कि भारतीय वैज्ञानिक लंपी की वैक्सीन तैयार कर रहे हैं. इस बीच, स्वामी रामदेव ने लंपी वायरस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. 

प्रेस कांफ्रेंस में बोले रामदेव
बाबा रामदेव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में अपनी 4 कंपनियों के आईपीओ की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने पतंजलि के गाय के घी पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथ लिया. साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लंपी वायरस कोरोना जैसी साजिश है. प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए बाबा ने कहा, 'अब गायों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. इसी के तहत लंपी वायरस को फैलाया जा रहा है'.  

सनातन मूल्यों पर चोट 
स्वामी रामदेव ने कहा कि सनातन मूल्यों पर सबसे बड़ी चोट करने के लिए, गायों को बीमार करने और मारने के लिए ये वायरस कहीं न कहीं से फैलाया गया है. खबर तो यही है कि वायरस पाकिस्तान की ओर से आया है. जैसे कोरोना चीन की ओर से आया था, वैसे ही लंपी वायरस पाकिस्तान से आया है. उन्होंने आगे कहा कि सरकारों को जागरुक होने की ज़रूरत है. जिन गायों की इम्युनिटी अच्छी है, उन्हें कुछ नहीं हो रहा. हमारी कुछ गाय भी वायरस की चपेट में आ गई थीं, लेकिन हमने उन्हें ठीक कर लिया. एक ही गाय को मरने नहीं दिया'.

कुछ न कुछ बड़ा ज़रूर है  
बाबा ने कहा कि अब एक नया मार्केट बनाने की कोशिश हो रही है. कहा जा रहा है कि जिन गायों को लंपी हुआ है उनका दूध न पिएं, उनके दूध से बने उत्पादों का सेवन न करें. मेरा मानना है कि लंपी वायरस पर भी पूरी खोजबीन होनी चाहिए. सरकारों को भी अपने स्तर पर पता लगाना चाहिए कि आखिर ये वायरस फैल कैसे रहा है. बाबा ने साजिश की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारी गौशालाएं जंगलों में भी हैं, वहां ये वायरस कैसे फैल गया? इसका मतलब है इसमें भी कुछ न कुछ बड़ा है'.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

4 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

12 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

3 hours ago