होम / हेल्थ / डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही

डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही

फिर से नई शुरुआत करें, पारंपरिक भोजन करें, एक्सरसाइज करें, सोने और जगने का समय निर्धारित करें, योगा करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: दुनियाभर में इन दिनों डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. भारत में भी इसके शिकार लोगों की संख्या में काफी तेज गति से बढ़ी है. अनुवांशिक होने के साथ-साथ इसके पीछे एक बड़ा कारण आज की लाइफस्टाइल भी है. जिंदगी की भागदौड़ और चकाचौंध के बीच लोग इस कदर फंसे हुए हैं कि उनकी लाइफस्टाइल काफी बिगड़ चुकी है और वे कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. इनमें डायबिटीज लोगों को सबसे अधिक अपना शिकार बना रहा है.

डायबिटीज को लेकर कई मिथक भी हैं, जिसे लोग सही मानते हैं, लेकिन वास्तव में ये भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने ऑडियो बुक में इन मिथक की सच्चाई बताई है. आइए, अब हम आपको उन मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में बताते हैं: 

मिथक 1: केले से बचें, लेकिन सेब ठीक है
रुजुता दिवेकर ने अपने ऑडियो बुक में बताया है कि यह पूरी तरह से गलत है. केला डायबिटीज के मरीजों को नुकसान नहीं पहुंचाता है. उन्होंने बताया, "सभी फलों में नेचुरल शर्करा होती है, ज्यादातर फ्रुक्टोज, जिसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है." उन्होंने बताया, "केले को अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने भी मंजूरी दी है, लेकिन कई देश में डॉक्टरों और आहार विशेषज्ञों द्वारा इसे खारिज कर दिया गया है. केला न केवल सुरक्षित है बल्कि यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद भी है, क्योंकि यह खनिज से भरपूर है और हाई-ब्लडप्रेशर को भी रोकने में मदद करता है."

मिथक 2: चाय/कॉफी में चीनी से परहेज करें, लेकिन मैरीगोल्ड और डाइजेस्टिव जैसे बिस्कुट ठीक हैं
रुजुता ने बताया कि आपकी चाय या कॉफी में चीनी ट्रांस-फैट और इमल्सीफायर से भरपूर बिस्कुट के मुकाबले काफी बेहतर है. उन्होंने सुझाव दिया, "यदि आप डायबिटीज को सचमुच हराना चाहते हैं तो आपको भोजन के अनियमित सेवन के खतरे का पता लगाना होगा. आपको ये जानना होगा कि आपके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा. इसलिए आप चीनी के साथ चाय ले सकते हैं, पर दिन में सिर्फ 2 से 3 बार ही. हां, बिस्कुट को आप भूल से भी हाथ न लगाएं."

मिथक 3: घी और वसा के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए
रुजुता ने बताया कि डायबिटीज मरीजों के संदर्भ में ये भी बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा, "घी और नारियल दोनों में आवश्यक फैटी एसिड होते हैं जो इंसुलिन को सपोर्ट करते हैं, दिल की रक्षा करते हैं और आंतों के म्यूकोस को बनाए रखने में मदद करते हैं. इसलिए यदि आप डायबिटिक हैं, तो एक चीज जिसे आप मिस नहीं कर सकते हैं वह है फैट और विशेष रूप से घी. इसे खूब खाएं."

मिथक 4: टहलना सबसे अच्छा व्यायाम है, कार्डियो भी फायदेमंद है
हममें से अधिकांश लोग यह मानते हैं कि डायबिटिक मरीजों के लिए रोजाना वॉक करना ही पर्याप्त है. लेकिन रुजुता ऑडियो बुक में सलाह देती हैं कि वजन उठाएं और जिम जरूर जाएं. बड़ी मांसपेशियों को मजबूत बनाएं. क्योंकि शरीर से ताकत का घटना डायबिटीज के मरीजों के लिए ठीक नहीं होता. इसलिए यदि आप डायबिटिक हैं तो जिम करना आपके लिए सबसे अच्छा एक्सरसाइज है."

मिथक 5: एक बार डायबिटीज होने पर आप इससे छुटकारा नहीं पा सकते
रुजुता ने कहा कि यह बिल्कुल सत्य नहीं है. उन्होंने कहा, "डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल के बैलेंस से ब्लड सुगर कंट्रोल में रहता है और इंसुलिन फंक्शन को सपोर्ट करता है." उन्होंने बताया, "स्वस्थ रहने के लिए पारंपरिक, स्थानीय और मौसमी भोजन सबसे आसान और सबसे सस्ते तरीकों में से एक है. हम वर्तमान में अपने मूल खाने की आदतों से दूर हो चुके हैं, जिसकी वजह से हम मोटे, बीमार और डायबिटिक हो रहे हैं."

इसलिए, फिर से नई शुरुआत करें, पारंपरिक भोजन करें, एक्सरसाइज करें, सोने और जगने का समय निर्धारित करें, योगा करें. इससे आपका तनाव तो कम होगा ही, शुगर का लेवल पर कंट्रोल में रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी हाई रहेगा.

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago