होम / BW HealthCare / भारत को मिली WFME मान्‍यता, मेडिकल छात्रों को होगा ये फायदा

भारत को मिली WFME मान्‍यता, मेडिकल छात्रों को होगा ये फायदा

एनएमसी की ओर से दी गई इस जानकारी के बाद भारत में पढ़ाई कर रहे मेडिकल के स्‍टूडेंट अमेरिका, आस्‍ट्रेलिया सहित कई अन्‍य देशों में जाकर स्‍नात्‍तकोत्‍तर प्रशिक्षण और प्रैक्टिस कर पाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में पढ़ाई कर रहे मेडिकल स्‍टूडेंट के लिए अमेरिका से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. नेशनल मेडिकल काउंसिल को वर्ल्‍ड फेडरेशन फॉर मेडिकल एजुकेशन (WFME) की मान्‍यता मिल गई है. इस मान्‍यता के मिलने के बाद अब भारत में पढ़ाई कर रहे मेडिकल स्‍टूडेंट अमेरिका, कनाडा, आस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड जैसे देशों में जाकर प्रैक्टिस कर पाएंगे. इस मान्‍यता का मतलब ये है कि भारत की चिकित्‍सा पढ़ाई को दुनिया के बड़े देशों ने मान्‍यता दे दी है.इस मान्‍यता के साथ भारत की चिकित्‍सा पढ़ाई को वैश्विक मानकों को मान्‍यता मिल चुकी है. इस निर्णय से भारत में मेडिकल टूरिज्‍म में और इजाफा होने की संभावना है. 

706 कॉलेजों को मिल गई है मान्‍यता 
WFME की इस मान्‍यता के बाद भारत के सभी 706 कॉलेजों को मान्‍यता मिल गई है. यही नहीं भारत में आने वाले समय में जो भी कॉलेज बनेंगे या सरकार द्वारा बनाए जा रहे हैं उन्‍हें भी मान्‍यता मिल जाएगी. ये मान्‍यता 10 वर्षों के लिए मिली है. इस मान्‍यता के बाद भारत में मेडिकल शिक्षा का स्‍तर भी वैश्विक स्‍तर का हो गया है. भारत में एनएमसी चिकित्‍सा संबंधी शिक्षा और अभ्‍यास की देखरेख करने वाली सबसे बड़ी इकाई है. जबकि WFME दुनिया भर में चिकित्‍सा संस्‍थानों के लिए मानक बनाने वाली संस्‍था है. 

मान्‍यता पर एनएमसी ने क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मान्‍यता मिलने पर एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) में एथिक्‍स एंड मेडिकल रजिस्‍ट्रेशन बोर्ड के सदस्‍य योगेन्‍द्र मलिक ने कहा कि WFME की मान्‍यता इस बात को दर्शाती है कि भारत की चिकित्‍सा शिक्षा को वैश्विक मान्‍यता मिल गई है. हम उन मानकों का पालन कर रहे हैं जो WFME ने दुनिया भर के कई देशों के मेडिकल कॉलेजों के लिए बनाए हैं. इस मान्‍यता के साथ सभी भारतीय छात्र विदेशी चिकित्‍सा शिक्षा और संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की मेडिकल लाइसेंसिंग परीक्षा के लिए आवेदन के पात्र बन गए हैं. 

भारत अंतराष्‍ट्रीय छात्रों के लिए बनेगा हॉट डेस्टिनेशन 
WFME की मान्‍यता के साथ भारत के अंतराष्‍ट्रीय छात्रों के लिए एक बड़े डेस्टिनेशन के तौर पर उभरने की संभावना बढ़ गई है. हालांकि अगर इलाज के लिहास से देखा जाए तो भारत अभी भी दुनिया के कई देशों में बेहतर और सस्‍ता इलाज मुहैया कराता है. इसी का नतीजा है कि एशिया से लेकर अफ्रीका तक और कई अन्‍य देशों के मरीज इलाज कराने के लिए भारत आते हैं.  


 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago