होम / BW HealthCare / ICICI Lombard ने IHIF के न्यूरो रिहैब सेंटर को दिया CSR फंड, जरूरमंदों को मिलेगा फ्री इलाज

ICICI Lombard ने IHIF के न्यूरो रिहैब सेंटर को दिया CSR फंड, जरूरमंदों को मिलेगा फ्री इलाज

नोएडा स्थित इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन (IHIF) का अत्याधुनिक न्यूरो रिहैब सेंटर प्रति माह लगभग 1,100 सत्रों को संभालने की क्षमता रखता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय लीडिंग बीमा कंपनी ICICI Lombard ने नोएडा स्थित इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन (IHIF) के अत्याधुनिक न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर को सहयोग देने की घोषणा की है. कंपनी यह सहयोग कॉरपोरेट सोशल रिस्पान्सबिलिटी (CSR) फंड के जरिए कर रही है. बता दें, यह सुविधा न्यूरोलॉजिकल ससमस्याओं जैसे कि मस्तिष्क चोट, स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी और विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के वंचित लोगों को अत्याधुनिक पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है. यहां जरूरमंद गरीब मरीजों को फ्री इलाज भी मिलता है. आइए इस रिहैब सेंटर के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

ये हैं IHIF न्यूरो रिहैब सेंटर की प्रमुख विशेषताएं
‌इस रिहैब सेंटर में मरीजों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी जैसे- 

1. विशेषज्ञ देखभाल: उच्च कौशल वाले पेशेवरों की एक टीम, जिसमें न्यूरो विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, कार्यात्मक चिकित्सक, विशेष शिक्षक और भाषण चिकित्सक शामिल हैं, ये सभी मरीजों की व्यक्तिगत रूप से देखभाल करेंगे.

2. उन्नत प्रौद्योगिकी: यह केंद्र प्रभावी पुनर्वास को सुविधाजनक बनाने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों (Advance Equipment) और प्रौद्योगिकी (Technology) से सुसज्जित है. 

3. सम्पूर्ण सेवाएं मरीजों को शारीरिक चिकित्सा, कार्यात्मक चिकित्सा, भाषण चिकित्सा और संज्ञानात्मक पुनर्वास सहित विभिन्न प्रकार की उपचार सेवाएं प्राप्त होती हैं. 

प्रति माह 1,100 सत्रों को संभालने की क्षमता

ICICI Lombard के विपणन, कॉर्पोरेट संचार और सीएसआर प्रमुख शीना कपूर ने कहा है कि यह सेंटर हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो मरीजों को सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करेगा। IHIF के साथ साझेदारी करके, हम मरीजों को न्यूरोलॉजिकल विकारों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों को पार करने और उनकी स्वतंत्रता को पुनः प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं. यह सेंटर प्रति माह लगभग 1,100 सत्रों को संभालने की क्षमता रखता है, यह हमारे सीएसआर पहलों के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

मरीजों के जीवन में आ रहा बदलाव
IHIF के रिहैब सलाहकार डॉ. तरुण लाला ने कहा कि ICICI Lombard का समर्थन इस अत्याधुनिक सुविधा को स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. हमारे चार पुनर्वास केंद्रों में कुल मिलाकर लगभग 5,000 सत्रों की क्षमता है, जो न्यूरोलॉजिकल विकारों से प्रभावित मरीजों के जीवन में बड़े बदलाव ला रहे हैं. हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार, 60 प्रतिशत से अधिक मरीज सामान्य जीवनशैली में लौट रहे हैं, जोकि हमारे न्यूरो-रिहैबिलिटेशन में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को सिद्ध करता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago