होम / हेल्थ / ये 18 हैं 'मौत की बिल्डिंग', कब किसी की चली जाए जान; इस बात की कोई गारंटी नहीं

ये 18 हैं 'मौत की बिल्डिंग', कब किसी की चली जाए जान; इस बात की कोई गारंटी नहीं

आगरा के होटल और हॉस्पिटल में नहीं है आग से बचने के कोई भी उपाय, एडीए और अग्निशमन विभाग ने किया चिन्हित.

आमिर कुरेशी 3 years ago

आगरा: लखनऊ में हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स होटल में 4 सितंबर को हुए भीषण अग्निकांड में फंसने से 4 लोगों की मौत हुई थी, क्योंकि उस होटल का नक्शा ही पास नहीं था. इस लापरवाही पर शासन ने 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया था. इस संबंध में प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन ने आगरा में ऐसे होटल, हॉस्पिटल व अपार्टमेंट को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं.

अग्निशमन व विकास प्राधिकरण के संयुक्त सर्वे में चयनित हुए सभी 18 बिल्डिंग को कमिश्नर आगरा अमित गुप्ता ने सील करने के निर्देश दिए हैं. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आगरा में ताजगंज स्थित दो होटलों को सील भी कर दिया गया है. आगरा विकास प्राधिकरण के सर्वे में ऐसी 18 संवेदनशील इमारतें मिली थीं, जिन्हें कमिश्नर अमित गुप्ता ने एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड और सीएफओ अक्षय रंजन शर्मा को सीलिंग के निर्देश दिए हैं.

ऐसे 300 से अधिक हैं अवैध होटल
आगरा में ऐसे 300 से अधिक अवैध होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालायें और कॉम्प्लेक्स बने हुए हैं. इनका आगरा विकास प्राधिकरण से नक्शा तो पास है, पर अग्निशमन की एनओसी एवं पंजीकरण भी नहीं है.

जारी किए गए नोटिस
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड ने बताया, "हमने अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील भवनों को संयुक्त नोटिस जारी कर दिए हैं और उनसे नोटिस का जवाब मांगा है. यदि उन्होंने उचित जवाब नहीं दिया तो होटल, हॉस्पिटल और अपार्टमेंट के विरुद्ध कार्रवाई होगी."

ये होटल हुए सील 
होटल रिगा, बसाईं पुलिस चौकी के पीछे 
होटल रिदम, अमरलोक कॉलोनी, शिल्पग्राम

ये हैं वे होटल जिनके पास नहीं थे बचाव के इंतजाम
होटल  सीपी, ताजगंज
होटल डीलक्स इन, ताजगंज
होटल अबेकैसिया प्रीमियर, सिकंदरा
होटल वैष्णवी हेरिटेज इन, आवास विकास
होटल जोधा द ग्रेट, गुरु का ताल 
होटल ताज इन, ताजगंज
होटल एएस रॉयल, सिकंदरा

ये हैं वे हॉस्पिटल जिनके पास नहीं थे बचाव के इंतजाम
पुष्पांजलि हॉस्पिटल 
प्रभा हॉस्पिटल
सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल
जीवन ज्योति हॉस्पिटल
कृष्णा हॉस्पिटल
लोटस हॉस्पिटल

इस संबंध में उपाध्यक्ष ने बताया कि वे सभी होटल, हॉस्पिटल और धर्मशाला के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिनके पास अग्निशमन की एनओसी नहीं है. आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि उन सभी होटलों को और हॉस्पिटलों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जिनके पास एनओसी नहीं है. यदि आगे भी ऐसा रहा तो एक नियत समय के बाद उन सभी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा. 

आपको बता दें कि ताज नगरी में 300 से अधिक ऐसे अवैध हॉस्पिटल, होटल, धर्मशाला हैं, जो अवैध तरीके से चल रही हैं, जिससे आने वाले समय में किसी भी तरह की बड़ी घटना होने की संभावना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ 7 मिनट में फेफड़ों के कैंसर का इलाज, भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली सबक्यूटेनियस इम्यूनोथेरेपी टिसेंट्रिक एससी

कंपनी का कहना है कि इस नई थेरेपी से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में कम समय बिताना पड़ेगा. साथ ही बार-बार लंबे सफर और उपचार से जुड़े अप्रत्यक्ष खर्चों में भी कमी आएगी.

15-May-2026

नर्सिंग शिक्षा में बड़े बदलाव की जरूरत, भारत का भविष्य अब पारंपरिक ट्रेनिंग से आगे

आज यानी 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा, AI और आधुनिक प्रशिक्षण के बिना नर्सिंग शिक्षा अधूरी है.

12-May-2026

भारत के फार्मा-हेल्थकेयर डील्स Q1FY26 में स्थिर, 1.9 अरब डॉलर पर टिकी गतिविधि

Grant Thornton Bharat की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का हेल्थकेयर डील मार्केट स्थिर तो है लेकिन सतर्क मोड में आगे बढ़ रहा है. निवेशक अब बड़े सौदों की बजाय डिजिटल हेल्थ, हेल्थटेक और मिड-मार्केट कंपनियों पर फोकस कर रहे हैं.

29-April-2026

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

26-April-2026

काइंडनेस प्रैक्टिस फाउंडेशन ने एसोसिएशन फॉर वूमन इन हेल्थकेयर की शुरुआत की

इस एसोसिएशन का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों (NCDs) और पर्यावरणीय स्वास्थ्य से निपटना है.

17-March-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago