होम / हेल्थ / 'हैप्पी इंडियन विलेज', जहां रहते हैं HIV पॉजिटिव बच्चे; अनुराधा पौडवाल करती हैं देखरेख

'हैप्पी इंडियन विलेज', जहां रहते हैं HIV पॉजिटिव बच्चे; अनुराधा पौडवाल करती हैं देखरेख

माननीय राज्यपाल ने लातूर के HIV गांव के HIV पॉजिटिव बच्चों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

लातूर: पद्मश्री डॉ अनुराधा पौडवाल द्वारा स्थापित सूर्योदय फाउंडेशन ट्रस्ट HIV पॉजिटिव रोगियों की सेवा करता है. हैप्पी इंडियन विलेज के रूप में मशहूर HIV गांव में लगभग 100 ऐसे बच्चों की देखभाल की जा रही है, जो HIV पॉजिटिव हैं.

श्रीमती अनुराधा पौडवाल की बेटी भी देती हैं साथ
श्रीमती अनुराधा पौडवाल अपनी बेटी श्रीमती कविता पौडवाल, एम्पैथी फाउंडेशन्स के प्रवीणभाई और श्री रवि बापुटले के साथ महाराष्ट्र के लातूर जिले में इन HIV पॉजिटिव बच्चों की अथक सेवा कर रही हैं. ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारीजी से अनुरोध किया कि वे इन HIV पॉजिटिव बच्चों की देखभाल के लिए बनाए गए नए फ्लोर की चाबी श्री रवि बापुटले जी को दें, जिससे वे बच्चों की और बेहतर देखभाल कर सकें.

 

 

10 लाख रुपये की सहायता
इस दौरान HIV गांव के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर एक छोटा सा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा अपने देश के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को उजागर करने वाली भावनाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया. माननीय राज्यपाल ने लातूर के HIV गांव के HIV पॉजिटिव बच्चों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की.

श्रीमती अनुराधा पौडवालजी ने भी भगवान गणेश पर एक गाना पेश किया, जिसे जल्द ही गणेशोत्सव के के दौरान रिलीज किया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago