होम / हेल्थ / भारत ने बनाया इतिहास! आ गया 'मेड इन इंडिया' सर्जिकल रोबोट

भारत ने बनाया इतिहास! आ गया 'मेड इन इंडिया' सर्जिकल रोबोट

अब ये रोबोट सर्जरी के आधुनिक तरीके को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं. देश के लोगों को सस्ती और आसान रोबोटिक सर्जरी उपलब्ध हो सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मेडिकल साइंस की दुनिया में भारत नए आसमान छू रहा है. इसी कड़ी में भारत में सर्जिकल रोबोट सिस्टम की शुरुआत हुई है, इसका नाम  एसएसआई मंत्रा है, जिसे दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में लगाया गया है. ये ऐतिहासिक है कि क्योंकि ये सर्जिकल रोबोट पूरी तरह से भारत में बना है यानी मेड इन इंडिया है, जिसे मेड-टेक स्टार्ट-अप एसएस इनोवेशंस ने बनाया है. इसका डिजाइन दुनिया के जाने माने रोबोटिक कार्डियक सर्जन डॉ. सुधीर पी श्रीवास्तव ने तैयार किया है. ये रोबोट भारत में सर्जिकल प्रक्रियाओं के नए दौर की शुरुआत करेगा. 

5 साल में तैयार हुआ सिस्टम
दो पायलट परियोजनाओं के तहत डॉ. सुधीर रावल और आरजीसीआई से उनकी टीम ने एसएसआई मंत्रा की मदद से सफलतापूर्वक 26 सर्जरियों को अंजाम दिया, जिससे इन रोबोट्स की सुरक्षा, व्यवहारिकता और उसके असर की पुष्टि हुई. अब ये रोबोट सर्जरी के आधुनिक तरीके को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं. 
देश के लोगों को सस्ती और आसान रोबोटिक सर्जरी उपलब्ध हो सकेगी. इस रोबोट सिस्टम की खास बात ये है कि इसे सिर्फ 5 साल के अंदर तैयार किया गया है. इस काम को और भी जल्दी किया जा सकता था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया. 

कैसे काम करता है SSI-Mantra
एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम, आधुनिक तकनीकी फीचर्स से लैस एक मॉड्युलर मल्टी-आर्म सिस्टम है. इसमें 3-5 रोबोटिक आर्म्स का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इसमें ओपन-फेस अर्गोनोमिक सर्जन कमांड सेंटर, 32 इंच का बड़ा 3डी एचडी मॉनिटर, 23 इंच का 2 डी टच पैनल होता है, जिस पर मरीज़ से जुड़ी सभी जानकारी डिस्प्ले होती है. इसके अलावा एक वर्चुअल रियल टाइम इमेज और होलोग्राफिक डाईकोम इमेज के सुपर इम्पोज़िशन की क्षमता भी होती है. विज़न कार्ट टीम को 3D HD व्यू देता है, जिससे सर्जन सर्जरी के दौरान बेहतर सुरक्षा और दक्षता मिलती है. मॉड्युलर रोबोटिक आर्म के जरिए जरूरत के हिसाब से आर्म्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सर्जिकल ऑपरेशन्स में किसी तरह के टकराव की आशंका नहीं रहती है. इसमें 30 विभिन्न प्रकार के रोबोटिक एंडो सर्जिकल उपकरण होते हैं, जिनका इस्तेमाल कार्डियक सर्जरी सहित कई तरह की सर्जरियों में किया जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

32 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago