होम / हेल्थ / मेंटल हेल्थ वॉरियर्स के कामकाज से प्रभावित हुए प्रकाश झा, कही ये बात 

मेंटल हेल्थ वॉरियर्स के कामकाज से प्रभावित हुए प्रकाश झा, कही ये बात 

मुंबई में आयोजित Restore Awards समारोह में बतौर चीफ गेस्ट फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने भी शिरकत की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फिल्म निर्माता प्रकाश झा का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा मुद्दा पर जिस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता. जबकि इस पर स्वास्थ्य से जुड़े बाकी मुद्दों की तरह न केवल ध्यान दिया जाना चाहिए बल्कि इससे संबंधित लोगों को पर्याप्त सम्मान और पहचान भी मिलनी चाहिए. मुंबई स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में आयोजित Restore Awards के चौथे संस्करण में झा बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित थे. वहां उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य योद्धाओं के कामकाज को सराहा और कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं.

धारणा बदलनी होगी
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रकाश झा ने कहा, 'यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का भी समय है. जब किसी का एक्सीडेंट होता है, हार्ट अटैक आता है तो हम डॉक्टर के पास दौड़ते हैं, लेकिन जब कोई भावनात्मक रूप से टूटता है, तो हम उसे चुप करा देते हैं. इस धारणा को हमें बदलना होगा'. झा ने आगे कहा कि ये पुरस्कार उन लोगों के लिए हैं, जो भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन डॉक्टर, थेरेपिस्ट के लिए भी जो मानसिक कल्याण के क्षेत्र में प्रभावशाली काम कर रहे हैं. मैं उनके काम की सराहना करता हूं और हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं.

तुरंत तैयार हो गए झा
वहीं, कैंसर न्यूट्रिशन विशेषज्ञ और The Restore Awards की संस्थापक Rachna Chhachhi, ने बताया कि हमने प्रकाश झा को केवल एक ईमेल भेजा था और उन्होंने तुरंत चीफ गेस्ट बनने के लिए हामी कर दी. अक्सर हमें सेलेब्रिटीज़ के कई सवालों का जवाब देना पड़ता है, लेकिन प्रकाश झा ने बिना कोई सवाल पूछे हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया. क्योंकि वह हमारे काम को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं.  

2000 से ज्यादा नोमिनेशन
The Restore Awards को सफल बनाने में एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, टेटली, हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा और मेट्रोपोलिस लैब्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस सालाना अवॉर्ड समारोह के लिए 2000 से ज्यादा नोमिनेशन आए थे, ऐसे में जूरी को 11 विजेता चुनने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी. समारोह का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया. विजेताओं में 24 वर्षीय करण शाह भी शामिल हैं. शाह Muscular Dystrophy से पीड़ित हैं और व्हीलचेयर पर ही रहते हैं. वो BMC पर जोर डाल रहे हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर व्हीलचेयर के अनुकूल शौचालय बनाए जाएं.

इन्हें भी किया गया सम्मानित
स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Deepti Pinto Rosario को भी Restore Awards से सम्मानित किया गया है, जो अस्पताल और क्लीनिक में समय देने के बाद महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने, यौन स्वास्थ्य, रजोनिवृत्ति आदि के बारे में फैले मिथकों को दूर करने की कोशिश करती हैं. इसी तरह लॉस एंजिल्स में रहने वाले चेस फ्रीडमैन को भी पुरस्कार से नवाजा दिया. फ्रीडमैन को लकवा मार गया था और डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि अब वो कभी नहीं चल पाएंगे, लेकिन महज दो सालों के भीतर ही उन्होंने डॉक्टरों को गलत साबित कर दिखाया. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago