होम / हेल्थ / आगरा के मशहूर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक विज को अमृतसर में मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

आगरा के मशहूर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक विज को अमृतसर में मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

डॉ. अशोक विज ने स्पष्ट किया कि इस राष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले वह शहर के तीसरे चिकित्सक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगराः ताजनगरी के मशहूर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक विज ने एक बार फिर से शहर का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है. अमृतसर में 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित 67 वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस में डॉ. अशोक विज को हिप फ्रैक्चर के प्रबंधन में नई तकनीकों के विषय पर डॉ. बी. मुखोपाध्याय नामित लेक्चर देने के लिए इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया.

अमृतसर से लौटकर डॉ. अशोक विज ने मंगलवार को बताया कि एनुअल कॉन्फ्रेंस में मंच पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश सेन और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन ठक्कर रहे, वहीं सामने विशाल सभागार में देश- विदेश के सैकड़ों विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे.

ऐसा सम्मान पाने वाले तीसरे चिकित्सक हैं डॉ. विज
       
डॉ. अशोक विज ने स्पष्ट किया कि इस राष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले वह तीसरे चिकित्सक हैं. इससे पूर्व यह सम्मान आगरा से डॉ. केपी श्रीवास्तव और डॉ. प्रूथी को मिल चुका है‌. ये दोनों ही डॉ. विज के गुरु एवं मार्गदर्शक रहे है.

पहले भी मिले हैं कई सम्मान

डॉ. अशोक विज को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं. इनमें उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2003 में बेस्ट पेपर गोल्ड मेडल और इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2007 में फ्री पोलियो सर्जरी के लिए स्पेशल अवार्ड मुख्य रूप से शामिल हैं. यही नहीं, आगरा और प्रदेश स्तर पर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन में प्रेसिडेंट के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago