होम / हेल्थ / डेली अखरोट खाएं, फिर देखें इसका करिश्माई असर; रिसर्च में हुआ है खुलासा

डेली अखरोट खाएं, फिर देखें इसका करिश्माई असर; रिसर्च में हुआ है खुलासा

रोजाना अखरोट खाने से ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है. इसके अलावा इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

न्यूयॉर्क: इन दिनों जिस तरह से वर्क प्रेशर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में आपके लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही ज्यादा जरूरी हो गया है. अब युवा वर्ग भी बीपी की बीमारी से आसानी से ग्रसित हो रहे हैं. ऐसे में आप यदि डेली अखरोट का सेवन करें तो इससे सेहत से जुड़ी आपकी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं.

रोजाना अखरोट खाने का फायदा
एक नए अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना अखरोट खाने से ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है. इसके अलावा इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है. डेली अखरोट खाने से डायबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारी होने का भी खतरा कम रहता है. डेली मेल में छपी रिपोर्ट के अनुसार, न्यूट्रीशन, मेटाबॉलिज्म एंड कार्डियोवैस्कुलर डिजीज नामक मैग्जीन में छपी अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कुछ लोगों पर सर्वे किया. एक ग्रुप अखरोट खाने वाला था और दूसरा ग्रुप अखरोट नहीं खाने वाला था. उन्होंने पाया कि अखरोट खाने वाले ग्रुप में उन लोगों की तुलना में ब्लडप्रेशर कम था जो अखरोट नहीं खाते थे.

अमेरिकी लोगों पर टेस्ट
मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने बताया कि अखरोट ही एकमात्र ऐसा नट्स है जिसमें ओमेगा-3 अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) होता है. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि डेली अखरोट से डायबिटीज और हार्ट संबंधी बीमारियों को रोका जा सकता है. रिसर्चर्स की टीम ने शोध के लिए 3,341 अमेरिकी लोगों के डेटा का विश्लेषण किया. इन सभी की उम्र लगभग 45 वर्ष थी.

डेली 19 ग्राम अखरोट का सेवन
शुरू में ही उन सभी की डाइट के बारे में पूछ लिया गया था. इस अध्ययन में शामिल लोगों में से 340 लोग ऐसे थे, जिन्होंने डेली एक दिन में लगभग 19 ग्राम अखरोट का सेवन किया. उनकी जांच की गई तो यह रिजल्ट सामने आया कि उनका ब्लडप्रेशर पूरी तरह से नियंत्रण में है और वे उन ग्रुप्स के मुकाबले ज्यादा स्वस्थ थे जिन्होंने अखरोट का सेवन नहीं किया था.

शोधकर्ताओं ने यह सुझाव दिया है कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए डेली कम से कम 19 ग्राम अखरोट का सेवन करना चाहिए. यदि इसे नियमित रूप से खाया जाएगा तो ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम्स की समस्या से दूर रहा जा सकता है. हालांकि आखिरी में शोधकर्ताओं ने कहा कि इस दावे को और पुख्ता करने के लिए एक बार और शोध करने की आवश्यकता है. 

VIDEO : जानिए आखिर क्या होते हैं दिमाग से जुड़ी इस बीमारी के लक्षण


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago