✕

होम / BW HealthCare / मैक्स हेल्थकेयर में प्रिंसिपल डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए डॉ. अंशुमान कुमार

मैक्स हेल्थकेयर में प्रिंसिपल डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए डॉ. अंशुमान कुमार

अपनी इस नई भूमिका में डॉ. कुमार सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवाओं का नेतृत्व करेंगे, जिसमें क्लीनिकल एक्सीलेंस, रोगी पहुंच और समूह के भीतर कैंसर देखभाल क्षमताओं का विस्तार शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के सबसे प्रतिष्ठित कैंसर सर्जनों में से एक डॉ. अंशुमान कुमार मैक्स हेल्थकेयर ग्रुप में प्रिंसिपल डायरेक्टर और यूनिट हेड, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के रूप में शामिल हुए हैं. 22 वर्षों से अधिक के क्लीनिकल अनुभव और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ, डॉ. कुमार जटिल कैंसर सर्जरी में अपने कार्य और कैंसर जागरूकता व रोकथाम के प्रयासों के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं.

डॉ. कुमार ने अपनी अकादमिक यात्रा के दौरान हर चरण में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया, इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जनरल सर्जरी में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया. फिर उन्होंने अहमदाबाद स्थित गुजरात कैंसर एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट (GCRI) से ऑनको-सर्जरी (M.Ch.) में सुपर-स्पेशलाइजेशन किया और इसके बाद यूनाइटेड किंगडम के एडिनबर्ग से रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स (MRCS) की सदस्यता प्राप्त की.

डॉ. कुमार ने अब तक 28,000 से अधिक जटिल और सामान्य कैंसर सर्जरी की हैं, विशेष रूप से सिर और गर्दन के कैंसर में. उनके सर्जिकल कौशल में कमांडो सर्जरी, लैरिंजेक्टॉमी, नेक डिसेक्शन, थाइरॉइडेक्टॉमी, पेरोटिडेक्टॉमी, क्रैनियोफेशियल रिसेक्शन, और पैराफैरिंजियल ट्यूमर सर्जरी शामिल हैं. इसके अलावा वे स्तन, मूत्र, गुर्दा, अंडकोष, अधिवृक्क ग्रंथि, जठरांत्र (GI), और यकृत-अग्न्याशय-पित्त (HPB) संबंधित कैंसर सर्जरी में भी प्रवीण हैं.

सर्जरी के अलावा, डॉ. कुमार को जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए भी जाना जाता है. वे कैंसर जागरूकता अभियानों और सामुदायिक शिक्षा कार्यक्रमों में सक्रिय भाग लेते हैं और आहार व जीवनशैली संबंधी आदतों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर नियमित रूप से चर्चा करते हैं. उन्होंने नेपाल, इथियोपिया, उज्बेकिस्तान, ओमान, केन्या, बांग्लादेश और नाइजीरिया सहित कई देशों में कैंसर ओपीडी, चिकित्सा शिविर और सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) सत्र आयोजित किए हैं.

मैक्स हेल्थकेयर में अपनी नई भूमिका में, डॉ. कुमार से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवाओं का नेतृत्व करने की अपेक्षा की जा रही है, जिसमें क्लीनिकल एक्सीलेंस, रोगियों तक पहुंच और कैंसर देखभाल क्षमताओं का विस्तार प्रमुख होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

1 week ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

01-October-2026

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

28-September-2026

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

22-September-2026

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

22-September-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

9 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

8 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

8 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

9 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

14 hours ago