होम / हेल्थ / क्‍या आपको भी हुआ था कोविड, तो जल्‍दी छोड़ दीजिए ये बुरी आदत 

क्‍या आपको भी हुआ था कोविड, तो जल्‍दी छोड़ दीजिए ये बुरी आदत 

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आपको कोविड हुआ था और आप अभी भी गलत लाइफस्टाइल अपना रहे हैं तो आपको भी सडन अटैक आने के चांस बहुत बढ़ जाते है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन दिनों अचानक हो रही हार्ट अटैक की घटनाएं हर घर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कभी भी, किसी को, कहीं भी, हार्ट अटैक आता है और उसकी मौत हो जाती है. इस सडन डेथ का वैसे अभी तक कोई कारण तो नहीं मिला है, लेकिन इतना जान लीजिए कि अगर आपको कोविड हुआ है और आप स्‍मोकिंग करते हैं तो आपके लिए ये बड़ी परेशानी बन सकता है. डाक्‍टरों का मानना है कि कोविड के बाद कई तरह की परेशानियां देखने को  मिल रही हैं. डॉक्‍टरों का कहना है कि अगर आप कोविड के बाद अभी भी स्‍मोकिंग कर रहे हैं तो ये भी आपके हार्ट अटैक की बड़ी वजह बन सकती है.

कोविड के कारण और बढ़ा जोखिम
पीएसआरआई हाॅस्पिटल के कॉर्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्‍टेंट डॉ रवि प्रकाश कहते हैं कि कोविड एक ऐसी बीमारी थी, जिसने हमारे ब्‍लड के अंदर बुरी तरह से असर किया.  इस बीमारी में क्‍लॉट बनने की संभावना रहती है, और हार्ट अटैक भी तभी आता है जब ब्‍लड में क्‍लॉटिंग हो जाती है. ऐसे में अगर आपको कोविड हुआ था और आप अभी भी ऐसी आदतों से घिरे हुए हैं जो दिल की बीमारी को बढ़ाती है तो इस बात की संभावना 70 से 80 प्रतिशत तक बढ़ जाती है कि आपको हार्ट अटैक आ सकता है. 

क्‍या वैक्‍सीन का साइडइफेक्‍ट है 
डॉ रवि प्रकाश कहते हैं कि कोई भी मेडिसिन ऐसी नहीं है जिसका साइड इफेक्‍ट नहीं हो. लेकिन ये सडन तरीके से हो रहे हार्ट अटैक वैक्‍सीन के कारण हो रहे हैं इसका कोई प्रमाण नहीं है. वो ये भी कहते हैं कि किसी भी दवा के साइड इफेक्‍ट को स्‍थापित करने में एक लंबा समय लगता है लगभग 5 साल से 10 साल तक, तभी जाकर रिसर्च के बाद ये तय होता है कि इसका ये साइड इफेक्‍ट है.

लाइफस्‍टाइल में भी सुधार करने की है जरूरत 
डॉ रवि प्रकाश कहते हैं कि हार्ट अटैक आने के प्रमुख तौर पर दो कारण होते हैं, एक तो ये होता है कि आपको ये जेनेटिक तौर पर होता है और दूसरा इसका सबसे बड़ा कारण ये रहता है कि आपका लाइफ स्‍टाइल कैसा है. आपका खान-पान कैसा है. अगर आप जंक फूड खाते हैं, खाने में ज्‍यादा कैलोरी कंज्‍यूम करते हैं तो ये आपको अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. इसी तरह अगर आप अपनी लाइफ में ब्रिस्‍क वॉकिंग नहीं करते अपने शरीर के लिए समय नहीं निकालते हैं तो आपको भी सडन अटैक आने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए जरूरी ये है कि अपने हार्ट को स्‍वस्‍थ रखने की कोशिश करें.

4 S  से रहें दूर 
डॉ रवि प्रकाश कहते है कि आपको अगर फिट रहना है तो 4 तरह के S से दूर रहना होगा. इसमें स्‍मोकिंग, स्‍ट्रेस, सिटिंग और सुगर जैसी चीजें हैं. ये चारों आपको सबसे ज्‍यादा बीमार बनाती हैं. वो कहते हैं कि एक अच्‍छे हार्ट के लिए इन चारों से दूर रहने के साथ-साथ आपको हेल्‍दी फूड लेना, वॉक करना और अपने शरीर में कैलोरी न बढ़ने देना जैसे कारगर कदम उठाने चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago