होम / हेल्थ / दिवाली के बाद फिर से कोहराम मचाएगा कोरोना? स्वास्थ्य मंत्री ने की आपात बैठक

दिवाली के बाद फिर से कोहराम मचाएगा कोरोना? स्वास्थ्य मंत्री ने की आपात बैठक

Omicron के मिले नए सब वेरियंट BF.7 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्या दिवाली के बाद कोरोना वायरस फिर से कोहराम मचाएगा? चीन में कोरोना के Omicron वेरियंट का सब वेरियंट BF.7 फिर से फैल रहा है. चीन में फिर से कोविड के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. भारत में भी इस सब वेरियंट के मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट
Omicron के मिले नए सब वेरियंट BF.7 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह से अलर्ट पर है. देश में इस वेरियंट के मिलने के बाद आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जरूरी बैठक की. इस बैठक में Insacog, DBT, NTAGI के अधिकारी भी शामिल हुए. इस बैठक में दिवाली से पहले कोरोना को लेकर जरूरी एहतियात और सतर्कता बरतने पर सरकार ने जोर दिया है.

सरकार को आशंका
सरकार को इस बात की आशंका है कि यदि समय रहते जरूरी अहतियात नहीं बरता गया तो कोविड के मामले फिर तेजी से बढ़ सकते हैं. चूंकि यह त्योहारी सीजन है और इस दौरान बाजार में भारी भीड़ इकट्ठा होती है, तो ऐसे में कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ जाता है.

गुजरात और पुणे में मिला केस
बता दें कि सब वेरियंट BF.7 का मामला गुजरात में सामने आया है. वहीं, सोमवार को पुणे में ओमीक्रोन वेरियंट के सब वेरियंट BQ.1 का मामला भी सामने आया है. इन दोनों सब वेरियंट में म्यूटेशन होता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से कम करता है. यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेने में सक्षम है.

कई देशों में बढ़े मामले
वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के अलग-अलग वेरियंट्स कई देशों में फिर से बढ़ने लगे हैं. यूके, जर्मनी और यूएस में सब वेरियंट BQ.1 तेजी से फैल रहा है. एक महीने पहले इसके मामले सिर्फ एक प्रतिशत थे, लेकिन वर्तमान में यह बढ़कर 11 प्रतिशत पर पहुंच चुका है.

विशेषज्ञों ने भी दी चेतावनी
भारत में ओमीक्रोन के दो नए सब वेरियंट के मामले मिलने के बाद विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि इनमें तेजी से फैलने की पूरी क्षमता है. इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता. यदि एहतियात नहीं बरता गया तो दिवाली तक इसके मामले बढ़ सकते हैं. महाराष्ट्र में भी राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करके लोगों को सतर्क कर दिया है. 

क्या-क्या बरतें सावधानी
- भीड़ में निकलें तो मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
- साथ में हमेशा सेनेटाइजर रखें और बीच-बीच में उसका इस्तेमाल करते रहें.
- यदि संभव हो तो भीड़ में जानें से बचें
- बावजूद इसके यदि फ्लू के लक्षण दिखाई दे तो बिना देरी किए डॉक्टर से दिखाएं.
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें.
- यदि आपको सर्दी-खांसी है तो भीड़ में जानें से बचें, क्योंकि उससे दूसरों को भी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago