होम / हेल्थ / चीन में बढ़ रहा कोरोना का खौफ, 3 हफ्तों में सामने आए इतने लाख मामले

चीन में बढ़ रहा कोरोना का खौफ, 3 हफ्तों में सामने आए इतने लाख मामले

बीजिंग में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं, प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीन में कोरोना का खौफ बरकरार है. बीजिंग में फिर से नए मामले सामने आए हैं. इसके मद्देनजर प्रशासन ने पाबंदियों को और कड़ा कर दिया है. पार्क, ऑफिस बिल्डिंग और शॉपिंग मॉल बंद कर दिए गए हैं. बीजिंग के सबसे ज्यादा आबादी वाले जिले Chaoyang में फुल लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है. प्रशासन ने लोगों से बेवजह बाहर नहीं निकलने को कहा है. 

एक दिन में 1400 केस
स्वास्थ्य अधिकारियों ने Chaoyan की लगभग 3.5 मिलियन आबादी से आग्रह किया कि राजधानी में लगातार सामने आ रहे मामलों के मद्देनजर वह घरों से बेवजह बाहर न निकलें. सोमवार को बीजिंग में 1,400 से अधिक नए केस मिले हैं, जिनमें से 783 अकेले Chaoyan में हैं. वुहान में 2019 के अंत में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है जब बीजिंग में एक दिन में 1000 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

कई प्रांतों की स्थिति गंभीर 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. 1 नवंबर से लेकर अब तक देशभर में कुल 253,000 मामले मिल चुके हैं, जिसमें पिछले सप्ताह औसतन 22,200 मामले प्रति दिन दर्ज किए गए, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले दोगुने हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन सालों से कुछ प्रांत सबसे गंभीर और जटिल स्थिति का सामना कर रहे हैं.

हर रोज टेस्ट जरूरी
बीजिंग के अधिकांश निवासियों को हर रोज न्यूक्लिक एसिड टेस्ट करने को कहा गया है, क्योंकि उन्हें किराने की दुकानों और सुपरमार्केट में प्रवेश करने के लिए नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी पड़ती है. दक्षिण चीन का ग्वांगझू शहर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है. बीजिंग चीन की राजधानी है, यहां कोरोना पाबंदियों के चलते अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है. Apple सहित तमाम विदेशी कंपनियों को अब तक बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. जिस तरह से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए स्थिति जल्दी सामान्य होने की उम्मीद नहीं है. जिसका मतलब है कि आर्थिक गतिविधियां बाधित ही रहेंगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago