होम / हेल्थ / चीन में क्या है कोरोना की स्थिति, क्यों पाबंदियां नहीं हटा रही सरकार? जानें सबकुछ 

चीन में क्या है कोरोना की स्थिति, क्यों पाबंदियां नहीं हटा रही सरकार? जानें सबकुछ 

चीन की कम्युनिस्ट सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर खौफ में है. वो फिलहाल कड़े प्रतिबंधों को खत्म करने के मूड में नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी के खौफ से चीन सहमा हुआ है. शनिवार को चीन में बीते छह महीनों में सबसे ज्यादा केस आमने आए. इसके साथ ही चीन में कोरोना पाबंदियों के और कड़े होने की संभावना बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग पहले ही साफ कर चुका है कि जीरो-Covid पॉलिसी के तहत सख्ती जारी रहेगी. बता दें कि कोरोना पाबंदियों के चलते चीन को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. आम लोगों की परेशानियां भी काफी बढ़ गई हैं.   

3 सालों से लागू पॉलिसी
चीन में शनिवार को 4,420 नए स्थानीय रूप से प्रसारित COVID-19 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि यह संख्या पिछले छह महीनों में एक दिन में मिलने वाले मामलों में सबसे ज्यादा है. इससे पहले छह मई को 3,659 नए केस सामने आए थे. हालांकि, वैश्विक मानकों के अनुसार, यह संख्या काफी कम है, लेकिन इसके बावजूद चीन कड़ी पाबंदियां लगाए हुए हैं. पिछले तीन वर्षों से वह जीरो-COVID पॉलिसी लागू किए हुए है. इसमें लॉकडाउन, क्वारंटीन, लगातार टेस्टिंग और इनबाउंड यात्रा में भारी कमी शामिल है.

उपायों का किया बचाव
एक प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वो कोरोना केस सामने आते ही उसकी रोकथाम के इंतजाम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. रोग नियंत्रण अधिकारी हू जियांग ने कहा कि चीन के एंटी-COVID उपाय पूरी तरह से सही, सबसे किफायती और प्रभावी हैं. उन्होंने कहा कि हमें लोगों और जीवन को पहले रखने के सिद्धांत का पालन करना चाहिए और बाहरी एवं इंटरनल रिबाउंड से आयात को रोकने की व्यापक रणनीति पर फोकस करना चाहिए.

राहत की उम्मीद नहीं
बता दें कि पिछले हफ्ते COVID प्रतिबंधों में संभावित ढील की अफवाहों के चलते शेयर बाजार में एकदम से तेजी देखने को मिली थी, लेकिन जैसे ही साफ हुआ कि ऐसा कुछ नहीं है, बाजार की तेजी गायब हो गई. कई विश्लेषकों का मानना है कि अगले साल मार्च में चीन के वार्षिक संसदीय सत्र से पहले किसी भी तरह की ढील की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए.

यहां मिल रहे नए केस 
Goldman Sachs के विश्लेषकों के अनुसार, सरकार के रुख से स्पष्ट है कि उसकी जीरो-COVID नीति में फिलहाल कोई बदलाव नहीं आने वाला. उन्होंने कहा कि पाबंदियों से छूट में कुछ और महीने लग सकते हैं. अप्रैल-जून तिमाही में ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है. गौरतलब है कि राजधानी बीजिंग और Guangzho शहर में लगातार कोरोना के मामले सामने अ रहे हैं.

Apple की बढ़ी परेशानी
उधर, Apple ने रविवार देर रात एक बयान जारी करते हुए कहा कि कोरोना प्रतिबंधों ने चीन के Zhengzhou में उसकी iPhone 14 प्रो और iPhone 14 प्रो मैक्स असेंबली फैसिलिटी को अस्थायी रूप से प्रभावित किया है. फैसिलिटी वर्तमान में काफी कम क्षमता पर काम कर रही है. इस साइट से कई कर्मचारियों को चले जाने की भी खबर है. एप्पल के लिए ये बड़े झटके के समान है, क्योंकि इससे क्रिसमस और न्यू ईयर पर भारी डिमांड को पूरा करने में उसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

 


  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago