होम / हेल्थ / आपमें तो नहीं इन 5 में से कोई भी एक आदत? कैंसर की नई रिपोर्ट युवाओं के लिए डराने वाली

आपमें तो नहीं इन 5 में से कोई भी एक आदत? कैंसर की नई रिपोर्ट युवाओं के लिए डराने वाली

रिपोर्ट में कहा गया है कि युवा वर्ग तेजी से किडनी, लीवर, ब्रेस्ट, अग्नाशय और पेट के कैंसर की चपेट में आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कैंसर को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जो युवाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है. नई स्टडी में कहा गया है कि कैंसर की चपेट में अब युवा वर्ग ज्यादा आ रहे हैं. Brigham and Women's Hospital के शोधकर्ताओं ने ये पाया है कि 1990 के बाद से युवाओं में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दिए.

युवाओं में कैंसर होने के मुख्य 5 कारण
रिपोर्ट में कहा गया है कि युवा वर्ग तेजी से किडनी, लीवर, ब्रेस्ट, अग्नाशय और पेट के कैंसर की चपेट में आ रहा है. शोधकर्ताओं ने इसके पीछे का मुख्य कारण शराब के सेवन की अधिकता, नींद पूरी नहीं होना, स्मोकिंग, मोटापा और अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों (Highly Processed Foods) के सेवन को बताया है.

अब काफी कम सो रहे युवा
शोधकर्ताओं ने स्टडी के दौरान यह पाया कि युवा वर्ग पहले के मुकाबले अब काफी कम सो रहा है. इसके अलावा युवाओं की लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव देखने को मिला है. युवा वर्ग खाने-पीने का पहले जितना ध्यान रखते थे, अब उतना नहीं रख रहे. पौष्टिक आहार की जगह जंक फूड का सेवन बढ़ गया है. इस कारण वे कैंसर की चपेट में तेजी से आ रहे हैं.

8 प्रकार के कैंसर पाचन तंत्र से संबंधित
प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. इसके कारण लोग मोटापे का शिकार भी हो रहे हैं. शोधकर्ताओं के अनुसार, स्टडी के दौरान ये देखा गया कि 1950 में जन्मे लोगों के मुकाबले 1960 में जन्मे लोगों में 50 वर्ष से पहले कैंसर का खतरा ज्यादा था. कैंसर के 8 प्रकार तो ऐसे थे जो पाचन तंत्र से संबंधित थे. शोध के दौरान उन्होंने ये पाया कि सबसे अधिक समस्या तो हम जो भोजन कर रहे हैं, उससे ही है.

यानी, कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि हम युवाओं की लाइफस्टाइल अब पहले मुकाबले ज्यादा खराब हो गई है, जिसके कारण उनमें कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है.

VIDEO : Share Market Tips : फेस्टिव सीजन में इन 5 कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं आप
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

16 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago