होम / हेल्थ / क्या है भारत के हेल्थ सिस्टम की सबसे कमजोर कड़ी? ICMR की पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने बताया 

क्या है भारत के हेल्थ सिस्टम की सबसे कमजोर कड़ी? ICMR की पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ने बताया 

BW हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन दिल्ली के इम्पीरियल होटल में किया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

भारत का हेल्थकेयर सिस्टम कहां कमजोर है और कैसे इसे ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है. इस विषय पर चर्चा के लिए विख्यात डॉक्टर्स और मेडिकल फील्ड के चर्चित चेहरे दिल्ली में जुटे हुए हैं. मौका है BW हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स सेरेमनी का. यह कार्यक्रम इम्पीरियल होटल में आयोजित किया जा रहा है. 

सामने रखे 3 पॉइंट 
इवेंट के ओपनिंग कीनोट में बोलते हुए ICMR की पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर दीपिका सराफ ने अपने विचार रखे. उन्होंने 'भारत के हेल्थ सिस्टम की सबसे कमजोर कड़ी' पर प्रकाश डाला. डॉक्टर दीपिका ने देश के हेल्थ सिस्टम की सबसे कमजोर कड़ी के तीन कारण 1, Unscientific clinical decision making skills 2- Irrational use of diagnostics & therapeutics, 3- Poor Referral Linkages गिनाए और उपस्थित लोगों से उनकी राय पूछी. 

खराब रेफरल लिंकेज
डॉक्टर दीपिका ने कहा कि वह सबसे कमजोर कड़ी खराब रेफरल लिंकेज को मानती हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने कई संस्थानों के साथ काम किया है, काफी शोध किया है और पाया कि हमारे यहां काफी खराब रेफरल लिंकेज है. इसकी वजह से कई मरीजों की मौत तक हो जाती है. उदाहरण के तौर पर दिल संबंधी बीमारी के मरीजों को ही देखें, तो प्राइमरी से सेकंडरी हेल्थ फैसिलिटी जाने में कुछ की जान चली जाती है. ये खुद मैंने देखा है, ये मेरा अनुभव है'.  

कई चर्चित चेहरे मौजूद
कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण BW बिज़नेस वर्ल्ड के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉक्टर अनुराग बत्रा ने दिया. वेलकम स्पीच BW हेल्थकेयर वर्ल्ड और BW वेलबीइंग वर्ल्ड के सीईओ हरबिंदर नरूला ने दी. इवेंट में नामी डॉक्टर्स और मेडिकल फील्ड के चर्चित चेहरे मौजूद हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago