होम / BW HealthCare / Budget 2024: बजट से हेल्थ सेक्टर की सुधरेगी तबीयत, जानिए कितना मिला बजट, कितनी मिली छूट

Budget 2024: बजट से हेल्थ सेक्टर की सुधरेगी तबीयत, जानिए कितना मिला बजट, कितनी मिली छूट

यूनियन बजट 2024 में भारत सरकार हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर गंभीर नजर आई. इसमें स्वास्थ्य सेवाओं के विकास से लेकर कई तरह छूट का प्रावधान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर दिया. बजट में वित्त मंत्री ने हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े कई ऐलान किए, जो लोगों के लिए विभिन्न बीमारियों के इलाज को आसान व किफायती बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं. सेक्टर के लिए बजट में लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया. आइए जानते कि इस बार हेल्थ सेक्टर में आम जनता को क्या-क्या मिला है.

हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बजट में प्रावधान

वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि हेल्थकेयर सेक्टर के लिए 89,287 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है. यह पिछले साल आए बजट की तुलना में कुछ अधिक है. पिछले साल फरवरी में आए बजट में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए 88,956 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था. यानी हेल्थकेयर सेक्टर के बजट में हल्का इजाफा हुआ है. हालांकि इस बार के बजट में फार्मा सेक्टर के लिए पीएलआई स्कीम के तहत 2,143 करोड़ रुपये का भी आवंटन हुआ है.

कैंसर की तीन दवाओं पर शून्य ड्यूटी

यह बजट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत लेकर आया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर की तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने का प्रस्ताव किया. इससे पहले सरकार ने पिछले साल भी कैंसर की कुछ दवाओं पर कस्टम ड्यूटी को शून्य कर दिया था. सरकार ने बजट में विल्सन डिजीज, साइस्टिक फाइब्रोसिस और पॉम्पे डिजीज जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं व खाद्य सामग्रियों से भी कस्टम ड्यूटी को हटाने का प्रावधान किया है. ये उपाय इलाज को किफायती बनाने में मददगार साबित होंगे.

इन उपकरणों पर ड्यूटी में बदलाव

आम तौर पर दवाओं के ऊपर 10 फीसदी की दर से कस्टम ड्यूटी लगती है. वहीं जीवनरक्षक दवाओं की श्रेणी में आने वाली दवाओं और वैक्सीन आदि पर या तो 5 फीसदी की रियायती दर से कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है या उन्हें पूरी तरह से रियायत मिलती है. सरकार ने एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव प्रस्तावित किया है. एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर का इस्तेमाल चिकित्सकीय इस्तेमाल वाली एक्स-रे मशीनों में किया जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago