होम / BW HealthCare / Amazon India का हेल्थकेयर क्षेत्र में बड़ा कदम, शुरू की घर बैठे डायग्नोस्टिक सर्विस

Amazon India का हेल्थकेयर क्षेत्र में बड़ा कदम, शुरू की घर बैठे डायग्नोस्टिक सर्विस

‘Amazon Diagnostics’ के ज़रिए 60 मिनट में सैंपल कलेक्शन, 800 से ज़्यादा टेस्ट की सुविधा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon India ने रविवार को भारत में अपने हेल्थकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नई डायग्नोस्टिक सेवा शुरू की है. Amazon Diagnostics नाम की इस सेवा के तहत ग्राहक अब अपने घर बैठे लैब टेस्ट बुक कर सकेंगे, अपॉइंटमेंट शेड्यूल और ट्रैक कर सकेंगे, साथ ही डिजिटल रिपोर्ट भी Amazon ऐप के ज़रिए देख सकेंगे.

यह सेवा Orange Health Labs के साथ साझेदारी में शुरू की गई है और शुरुआत में यह 6 प्रमुख शहरों - बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद - के 450 से अधिक पिन कोड में उपलब्ध होगी. Amazon का दावा है कि यह सेवा 60 मिनट के भीतर सैंपल कलेक्शन की सुविधा देगी और ग्राहकों को 800 से अधिक डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा मिलेगी.

एकीकृत हेल्थ प्लेटफॉर्म: Amazon Medical
Amazon ने अपनी नई डायग्नोस्टिक सेवा को अपने मौजूदा हेल्थ प्लेटफॉर्म्स - Amazon Pharmacy और Amazon Clinic - के साथ जोड़ते हुए एक समग्र हेल्थकेयर ब्रांड Amazon Medical के तहत लॉन्च किया है. Amazon Pharmacy के माध्यम से ग्राहक दवाइयों और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स तक पहुंच बना सकते हैं, वहीं Amazon Clinic पर ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध है. दोनों सेवाओं में ग्राहकों को फ्री टेलीमेडिसिन कंसल्टेशन और डिलीवरी लाभ मिलते हैं, चाहे वे प्राइम मेंबर हों या नहीं.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'Amazon Diagnostics' की शुरुआत उसके मौजूदा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक अगला कदम है. यह पहल डिजिटल हेल्थकेयर की पहुंच को और सुगम बनाने और ग्राहकों को एक छत के नीचे सभी प्राथमिक हेल्थ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में है.

स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
Amazon का यह कदम भारत में हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी से बढ़ रही डिजिटल प्रतिस्पर्धा को भी दर्शाता है, जहां PharmEasy, 1mg और Apollo जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं. लेकिन Amazon की त्वरित सैंपल कलेक्शन और सुविधाजनक डिजिटल एक्सेस जैसी सेवाएं इसे अलग बना सकती हैं.

ग्राहक अब Amazon ऐप के ज़रिए टेस्ट बुक कर सकते हैं, स्लॉट चुन सकते हैं, रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं और पूरी प्रक्रिया को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं - वो भी बिना किसी अस्पताल या लैब में लाइन लगाए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago